फरवरी वर्ष का सबसे छोटा महीना है। लीप वर्ष होने के कारण इस बार फरवरी 2024 में 29 दिन हैं। अन्यथा यह हर वर्ष 28 दिन का होता है। साल का सबसे छोटा महीना होने के बावजूद फरवरी कई व्रत और त्योहार लेकर आता है। आइए कैलेंडर 2024 के अनुसार फरवरी में मनाए जाने वाले व्रत और त्योहार पर एक नजर डालते हैं ताकि किसी भी छुट्टी को मनाने में कोई कमी न रह जाए।
फरवरी 2024 कैलेंडर
2024 फरवरी में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाये जा रहे है। यहाँ दिए गए व्रत और
त्योहार लगभग सभी धर्मो के लोगो द्वारा मनाया जाता है। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं –
मास शिवरात्रि व्रत, शबेमिराज, सरस्वती पूजा, संत रविदास जयंती, संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी, प्रदोष व्रत।
यह भी पढ़ें-
- सिंह राशि की महिला का चरित्र
- कुम्भ राशि की महिला का चरित्र
- कर्क राशि वालों की गुप्त बातें
- तुला राशि के गुप्त बातें
- मीन राशि की गुप्त बातें
- मकर राशि के जीवनसाथी
फरवरी 2024 व्रत एवं त्योहार की सूची
फरवरी 2024 कैलेंडर : यहाँ फरवरी में मनाये जाने वाले सभी महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों का सूचि दिनांक और दिन के साथ दिया गया हैं।
जिसके सहायता से आप आने वाले त्योहारों का पहले से ही तैयारी कर सकते हैं।
| दिनांक एवं दिन | व्रत एवं त्योहार |
|---|---|
| 6 फरवरी 2024 मंगल | षटतिला एकादशी व्रत |
| 7 फरवरी 2024 बुध | प्रदोष व्रत, तिल द्वादशी |
| 8 फरवरी 2024 गुरु | मास शिवरात्रि व्रत, शबेमिराज |
| 9 फरवरी 2024 शुक्र | मौनी अमावस्या |
| 10 फरवरी 2024 शनि | श्रीवल्लभ जयंती |
| 13 फरवरी 2024 मंगल | वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत |
| 14 फरवरी 2024 बुध | सरस्वती पूजा, वसंत पंचमी |
| 16 फरवरी 2024 शुक्र | भीष्माष्टमी, अचला सप्तमी |
| 18 फरवरी 2024 रवि | महानंदा नवमी, हरसू ब्रह्मदेव जयंती |
| 20 फरवरी 2024 मंगल | जया एकादशी व्रत, भीष्मद्वादशी |
| 21 फरवरी 2024 बुध | प्रदोष व्रत |
| 24 फरवरी 2024 शनि | माघी पूर्णिमा, संत रविदास जयंती |
| 26 फरवरी 2024 सोम | शब्बेबरात |
| 28 फरवरी 2024 बुध | संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी |
विवरण फरवरी 2024 व्रत और त्योहार
षटतिला एकादशी व्रत – 6 फरवरी 2024 मंगलवार
सनातन धर्म के अनुसार षटतिला एकादशी का व्रत माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है।
इस दिन भक्तगण व्रत रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।
षटतिला एकादशी के व्रत में तिल का उपयोग महत्वपूर्ण होता है।
इस व्रत के दिन तिल का दान करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है।
प्रदोष व्रत – 7 फरवरी और 21 फरवरी 2024
प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित व्रत है। हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत होता है।
इस दिन सच्चे भाव के साथ भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
मास शिवरात्रि व्रत – 8 फरवरी 2024 गुरुवार
शिवरात्रि एक पर्व है जो शिव और शक्ति के संगम का व्रत है।
सनातन धर्म के अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष के 14वें दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत करने से इंद्रियों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है,
जिससे आप इसके सहायता से क्रोध, ईर्ष्या, अभिमान, और लालच जैसी भावनाओं को रोक सकते है।
मौनी अमावस्या – 9 फरवरी 2024 शुक्रवारवार
इसे शनैश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था।
मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और शिव की पूजा की जाती है। इससे मोक्ष प्राप्ति के लिए मार्ग खुलते हैं।
जो व्यक्ति मौन रखकर इस व्रत को पूरा करता है, उसे मुनि पद की भी प्राप्ति होती है।
वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत – 13 फरवरी 2024 मंगलवार
वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, भगवान गणेश खुस करने के लिए मनाया जाता है।
यह व्रत हर महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है। इस दिन गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है।
इस व्रत को विधिवत करने से व्यक्ति को गणेश जी की कृपा मिलती है और उसके जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं।
सरस्वती पूजा – 14 फरवरी 2024 बुध
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। सरस्वती को विद्या, बुद्धि, संगीत, कला और ज्ञान की देवी माना जाता है।
इसे बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बंगाल समेत देश के कई हिस्सों में वसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा मनाई जाती है।
हमेसा पूछे जाने वाले प्रश्न
फरवरी 2024 में सरस्वती पूजा कब हैं?
इस साल फरवरी 2024 में सरस्वती पूजा 14 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी के दिन हैं।
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। सरस्वती को विद्या, बुद्धि, संगीत, कला और ज्ञान की देवी माना जाता है।
महा शिवरात्रि कब हैं?
महा शिवरात्रि व्रत मार्च में मनाया जायेगा। इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 को हैं।
2024 में संत रविदास जयंती कब हैं?
संत रविदास जयंती 24 फरवरी 2024 को मनाया जा रहा हैं





![कुंभ राशि का जीवनसाथी [ Aquarius Spouse]: इस राशि के लोग होते है-](https://mojday.com/wp-content/uploads/2023/10/AquariusSpouse-150x150.jpg)


![कुंभ राशि के 36 गुण [Aquarius Qualities] : जाने कुंभ राशि के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व](https://mojday.com/wp-content/uploads/2023/10/Aquarius-Qualities-150x150.jpg)

2 thoughts on “फरवरी 2024 कैलेंडर : व्रत और त्योहार की सूची एवं विवरण”