राशि चक्र की 8 वीं राशि है वृश्चिक राशि, यह मंगल देव की राशि है। वृश्चिक राशि के लोगो में गंभीर, निडर, भाउक, और संवेदनशील जैसे 36 सों प्रकार के गुण अवगुण पाए जाते है। आईये वृश्चिक राशि के पहचान, 36 गुण, अवगुण, स्वभाव, शारीरिक बनावट आदि के बारे में विस्तार पूर्वक सही और सटीक जानकारी प्राप्त करें।
इस लेख में हमने वृश्चिक राशि के जातको का पहचान, गुण, अवगुण और स्वभाव का विस्तार से चर्चा किया है। जिसे पढ़ के आप अपने ज्ञान का विस्तार तो करेंगे ही, साथ ही यह भी जान पाएंगे की वृश्चिक राशि का स्वभाव व्यक्तित्व कैसा होता है, और वृश्चिक राशि वाले क्या सोचते है एवं क्या-क्या कर सकते है।

वृश्चिक राशि के जातको का पहचान
कौन सा व्यक्ति किस राशि का है यह पता करना बहुत आसान हैं।
आप किसी व्यक्ति के नाम जानने मात्र से ही यह जान सकते हैं की कौन सा व्यक्ति किस राशि से तालुक रखता हैं।
यदि किसी व्यक्ति का नामकरण नक्षत्र के आधार पर किया गया हो,
तब व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर तो, ना, नी, नू , ने, नो, या, यी और यू हो तो वह व्यक्ति वृश्चिक राशि का है।
इन 9 अक्षर में से किसी एक अक्षर से नाम शुरू होने वाले जातक वृश्चिक राशि के होते है,
वशर्ते नामकरण नक्षत्र के आधार पर हुआ हो।
उदाहरण:-
| नाम के शुरू अक्षर | मकर राशि के नाम |
|---|---|
| तो | तोशल (Toshal) , तोया (Toya) |
| ना | नागेश्वर (Nageshvar), नंदकुमार (Nandkumar) |
| नी | निपु (Nipu), नीरज (Niraj) |
| नू | नूतन (Nutan), नूपुर (Nupur) |
| ने | नेहा (Neha), नेश्वरी (Neshvari) |
| नो | निज़ा (Niza), नोविका (Novika) |
| या | यस्टिका (Yastika), यस्ती (Yasti) |
| यी | यीशा (Yisha) यीशु (Yishu) |
| यू | युक्ता (Yukta), उद्योत (Udyot) |
ऊपर दिए गए सभी नाम वृश्चिक राशि से हैं।
जरूर पढ़े:-
- मकर राशि के 36 गुण
- कुंभ राशि के 36 गुण
- कन्या राशि के 36 गुण
- मेष राशि के 36 गुण
- धनु राशि के 36 गुण
- मिथुन राशि के 36 गुण
- कुंभ राशि का जीवनसाथी
राशि चक्र की 8वीं राशि वृश्चिक के लोग बहुत सम्बेदंशील होते है ये लोग अंदर से कोमल था बहार से कठोर होते है। इनकी कशरीरिक बनावट कुछ इसप्रकार होती है।
- शारीरिक संरचना के अनुसार वृश्चिक राशि आत्म विश्वासी दीखते है।
- धड़ की तुलना में इनके हाथ लम्बे और कम चौड़े होते है।
- वृश्चिक राशि के जातको के हाथ के बनावट की बात करें तो इनकी हथेली चपटी होती है।
- इनकी अंगुलियाँ मोटे, अंगूठा छोटे और दृढ होते हैं, जो हठ को दर्शाता है।
- इनके वृक्ष स्थल, नाक, इन्द्रियाँ या ऊँगली पर तिल का चिन्ह होता है।
- इस राशि के जातक तीखे नयन नक वाले होते है।
- इनके आवाज से खराश की गूंज सुनाई देती है।
- इनकी आखे मुंदी हुई और लुभावनी होती हैं।
- वृश्चिक राशि के गर्दन छोटी, होठ पतले और बाल भूरे रंग के होते है।
- इनके गाल की हड़िया और माथा वर्गाकार होता है।
- वृश्चिक राशि के कंधा चौड़ा और चेहरा चौकोर होता है।
- इनकी आवाज़ में मज़बूती नज़र आती है।
वृश्चिक राशि के 36 गुण अवगुण
यह स्थिर राशि होते है। जलिये राशि होने से ये अपने भावनाओ को व्यक्त करने के लिए जाने जाते है। वृश्चिक राशि बाहर से बहुत सांत और कठोर दिखाई देते है, लेकिन अंदर से ये बहुत कोमल होते है। इनके 36सों प्रकार के गुण अवगुण कुछ इस प्रकार हैं-
- वृश्चिक राशि के लोग जीवन में कृतिमान बनाते है।
- ये लोग किसी भी स्थिति में अपना प्रभाव लोगो पर जरूर छोड़ते है।
- इनको आसानी से नहीं डराया जा सकता है।
- इनके शत्रुओ की संख्या अधिक होती है, लेकिन इनका कोई भी सत्रु कुछ नहीं बिगड़ पाता है।
- ये ज्यों का त्यों देने में विस्वाश करते है। इनको जो प्यार देता है उसे ये प्यार देते है।
- इस राशि के जातक सिधान्तो के लिए संघर्ष करने वाले होते है।
- इन्हे परम्पराओ से ज्यादा प्रेम पर विश्वास होता है।
- ये चुनौती देने वाले और महत्वकांछी होते है।
- इनकी रुचिया और अरूचिया चरम सिमा की होती है।
- ये उन लोग के लिए खरे सिद्ध होते है जो बेईमान या लोगो का अपमान करने वाले होते है।
वृश्चिक राशि वाले शक्ति के प्रशंशक होते है।
- ये भयंकर प्रतियोगी होते है, और दुसरो के कष्ट और परेशानियो पर सहानुभूति देते है।
- ये अपने प्रबल व्यक्तित्व के कारण अपने शत्रु या प्रतिद्वंदी को झुका देते है।
- ये निपूर्ण, धैर्यपूर्ण विचारो के पक्के और किसी व्यक्ति के राय न मानाने वाले होते है।
- ये लोग बिना किसी कारण के भी संघर्ष में पड़ जाते है।
- इस राशि के लोग अच्छे संगठनकर्ता, प्रभावशाली नेता, और पराक्रमी योद्धा होते है ।
- इन्हे राजनीती के क्षेत्र में काफी सफलता मिलती है।
- अपने संकल्प को पूरा करने के लिए ये कोई भी क़ुरबानी देने के लिए तैयार रहते है।
- वृश्चिक राशि के लोग अपने सौक और अच्छे खान-पान को लेकर सजग होते है।
- ये महँगी-महँगी कारों या गाड़ियों और अच्छे-अच्छे कपड़ो के शौकीन होते है।
- इन्हे आभूषण खरीदना और स्वादिष्ट भोजन करना अच्छा लगता है।
- वृश्चिक राशि वाले देर से ही सही लेकिन जो चाहते है वही पाते हैं।
- ये धन के क्षेत्र में मध्यम श्रेणी के होते हैं।
- इनमें आत्मविश्वास अधिक प्रबल होता हैं।
- इस राशि को रोमांस और गुनाह पर उपन्यास आदि पढ़ना पसंद होता है।
- ये उचित माध्यम द्वारा धन कमा कर जीवन जीने में विश्वाश करते हैं।
- ये लोग जिस भी संस्था या धर्म के अनुन्यायी होते हैं उसमे इनकी दृढ़ श्रद्धा होती हैं।
वृश्चिक राशि के 36 गुण के साथ-साथ कुछ अवगुण
जैसे की सब कोई सर्व गुण सम्पन्न नहीं होता है ठीक उसी प्रकार वृश्चिक राशि के 36 गुण होने के साथ-साथ कुछ अवगुण भी पाए जाते है जो कुछ इस प्रकार हैं-
- बुद्धिमता के कमी के कारण वृश्चिक राशि के लोग खुद अपने लिए समस्या उतपन्न कर लेते हैं।
- अपने अंदर के साहस का इस्तेमाल करने और सीधा हमला करने से डरते हैं।
- ये दूसरे पर विश्वास नहीं करते हैं जिससे ये किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बार बार श्रम करते हैं।
- इस राशि के जातक अपने साथी पर शाशन करने की इक्षा रखते हैं।
- इनकी अपने रिस्तेदारो से बिकुल नहीं बनती हैं।
- यदि ये एक बार किसी से कुद्र हो जाय तो उसे माफ़ नहीं करते हैं।
- इनके अंदर बदला लेने की भावना छुपी होती है और अवसर मिलते ही अपने शत्रुओ पर निर्दयता से चोट करे देते है।
स्वभाव और व्यक्तित्व
वृश्चिक राशि के लोग गंभीर, निडर, भाउक, और संवेदनशील होते हैं। वृश्चिक राशि वाले व्यक्तित्व से क़ानूनवाज, गणक, संत, और समीक्षक होते है।
- वृश्चिक राशि के लोगो का प्रेम एक अनोखे प्रकार का होता हैं।
- इस राशि के लोग अक्सर भ्रम के शिकार रहते हैं।
- ये बहुत अच्छे दोस्त बनते है, लेकिन ये नाराज हो जाये तो उतने ही खतरनाक दुश्मन भी हो जाते है।
- इस राशि के लोग प्रेम के भूखे होते हैं, उनकी शक्ति प्रेम ही हैं। ये प्रेम के बदले प्रेम की चाहत रखते हैं।
- ये दुसरो पर विश्वास करने की वजह से जीवन में धोखा पाते हैं।
- ये स्वभाव से प्रेम करने वाले और भावुक होते हैं। कई बार अपने बातो को लेकर हठी भी पाए जाते हैं।
- शक्ति सम्पन्न होने के बाद भी इस राशि के लोगो में आत्म विश्वास की कमी रहती हैं।
- ये रहस्यमयी लोगो की ओर बहुत जल्दी आकर्षित हो जाते हैं और अपने साथी से पुरे विश्वास की अपेक्षा रखते हैं।
- वृश्चिक राशि के लोग अपने साथी से पूरी तृप्ति पाने की आशा करते हैं। और ऐसा नहीं होने पे ये वेचैन हो जाते हैं।
वृश्चिक राशि के 36 गुण से सम्बन्धित हमेशा पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न- वृश्चिक राशि के कितने गुण होते हैं?
उत्तर- जलिये राशि होने से ये अपने भावनाओ को व्यक्त करने के लिए जाने जाते है। वृश्चिक राशि बाहर से बहुत सांत और कठोर दिखाई देते है, लेकिन अंदर से ये बहुत कोमल होते है। इनके 36सों प्रकार के गुण अवगुण पाए जाते है जो कुछ इस प्रकार हैं-
प्रश्न- वृश्चिक राशि का स्वभाव कैसा होता हैं?
उत्तर- वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से प्रेम करने वाले, गंभीर, निडर, भाउक, और संवेदनशील होते हैं। ये बहुत अच्छे दोस्त बनते है, लेकिन ये नाराज हो जाये तो उतने ही खतरनाक दुश्मन भी हो जाते है। ये दुसरो पर विश्वास करने से जीवन में धोखा पाते हैं।
प्रश्न- वृश्चिक राशि के पुरुष कैसे होते हैं?
उत्तर- वृश्चिक राशि के पुरुष गंभीर, निडर, भाउक, और संवेदनशील होते हैं। ये ज्यों का त्यों देने में विस्वाश करते है, इनको जो प्यार देता है उसे ये प्यार देते है। इनके साथ बुरा करने वाले को ये कभी नहीं बोलते है। इनके अंदर बदला लेने की भावना छुपी होती है और अवसर मिलते ही अपने शत्रुओ पर निर्दयता से चोट करे देते है।
प्रश्न- वृश्चिक राशि के नाम का पहला अक्षर क्या होता है?
उत्तर- यदि किसी व्यक्ति का नामकरण नक्षत्र के आधार पर किया गया हो,
तथा व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर तो, ना, नी, नू , ने, नो, या, यी और यू हो तो वह व्यक्ति वृश्चिक राशि का है।
इन 9 अक्षर में से किसी एक अक्षर से नाम शुरू होने वाले जातक वृश्चिक राशि के होते है,
प्रश्न- राशि चक्र की कौन सी राशि है वृश्चिक राशि?
उत्तर- राशि चक्र की 8 वीं राशि है, वृश्चिक के स्वामी ग्रह मंगल होते है और इन्हे ग्रहो का सेना पति भी कहा जाता हैं।
निर्देश
आशा करते है यहाँ दी गयी जानकरी आपके लिए सहायक सिद्ध हुई होगी।
यह बताना आवश्यक है की यहाँ दी गयी सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।
और mojday.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।





![कुंभ राशि का जीवनसाथी [ Aquarius Spouse]: इस राशि के लोग होते है-](https://mojday.com/wp-content/uploads/2023/10/AquariusSpouse-150x150.jpg)


![कुंभ राशि के 36 गुण [Aquarius Qualities] : जाने कुंभ राशि के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व](https://mojday.com/wp-content/uploads/2023/10/Aquarius-Qualities-150x150.jpg)
