युवा अवस्था में आते आते लोग का क्रेज़ अपने career को ले के बढ़ जाता है और चिंता भी हो जाती है। लेकिन इससे कहि ज्यादा उतावलापन अपने साथी या प्रेम को ले के होता है प्यार और उतावलापन के कारण कई बार हम गलत पार्टनर का चयन कर लेते है जिससे प्रेम सम्बन्ध में परेशानियों का सपना करना पड़ता है। इसलिए अपने पार्टनर का चुनाव करने से पहले उनके स्वभाव व्यक्तित्व आदि के बारे में जानना आवश्यक होता है। किसी के भविष्य प्रेम सम्बन्ध, गुण, स्वभाव आदि के बारे में जानना ज्योतिष से संभव हो सकता है। आईये, ज्योतिष शास्त्र में राशि के आधार पर मीन राशि का स्वभाव, उत्तम जीवनसाथी और वैवाहिक जीवन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते है।
राशि चक्र की 12वीं और सबसे अंतिम राशि मीन हैं, इसके स्वामी ग्रह गुरु होते है। मीन राशि के जातको का व्यक्तित्व आकर्षणक होता है। इस राशि के जातक जाते के लोग कल्पनाशील विचारो वाले, विना रोक-टोक के जीवन जीने वाले, बहुत कोमल, निस्वार्थ , और दयालु होते है। इनके नाम के शुरू अक्षर दी, दू, घ, झ, ञ, दे, दो, चा और ची है।
मीन राशि का स्वभाव और व्यक्तित्व
मीन लड़ाई झगड़ा बिलकुल पसंद नहीं करते है और क्षमा करने में विश्वास करते है। मीन राशि के जातको के समाज सेवा करने के कारण समझौता करने की प्रवृति अपने आप आ जाती है। ये स्वतंत्र रह के बड़े-बड़े सपने देखना पसंद करते है। मीन द्विस्वभाव राशि है जिससे इस राशि वाले अक्सर अस्थिर होते है। ये कई विभिन्न श्रोतो से धन कमाते है और आर्थिक रूप से मजबूत होते है। कई बार ये बिना सोचे समझे भी धन खर्चा कर देते है।
प्रेम सम्बन्ध में मीन राशि वालो का स्वभाव भाउक और रोमांटिक होता है। अधिक भाउक होने के कारण ये कई बार विपरीत लिंक के प्रति आकर्षित हो जाते है। और प्रेम सम्बन्धो में जल्दी आ जाते है। इन्हे कोई भी बहुत आसानी से अपने ओर आकर्षित कर सकता है। मीन राशि के जातक प्रेम सम्बन्धो को मधुर बनाये रखना चाहते है और अपने प्रेम को बहुत अच्छा तरीका से दर्शाते है। प्रेम के मामले में ये ये बहुत वफादार और साथी का परवाह करने वाले होते है। द्वि स्वभाव होने के कारण ये कई बार गलत आदतों में पड़ जाते है।
मीन राशि का जीवनसाथी
यह जल तत्व राशि है। इस राशि में जन्म लेने वाले जातक भावनात्मक, कल्पनाशील, दयावान, और कलात्मक होते है। ये अपने जीवन में अक्सर सच का सहारा लेते है, क्योकि ये झूठ बोल के अपने जीवन को उलझाना नहीं चाहते, इनकी अपने जीवनसाथी से भी यही उम्मीद रहती है की इनके जीवनसाथी भी इनके प्रति ईमानदार और भावनात्मक लगाव के साथ वफादार रहे।
जल तत्व की राशि होने से इनकी जीवन में भावनाओ का बहुत महत्व होता है। ऐसा जीवनसाथी या प्रेम मिल जाये जो इनकी भावनाओ का कदर करे, तो इनके लिए बहुत अच्छा रहता है। मीन राशि कला और कलात्मक स्वभाव को प्रेम करने वाले होते है।
ये कलात्मक स्वभाव को बढ़ावा देने वाले के प्रति आकर्षित होते है। मीन राशि के लिए कर्क, वृषभ, मकर, वृश्चिक, मीन और कन्या राशि सबसे बेस्ट जीवनसाथी साबित होते है। आईये देखते है की ये राशियाँ मीन राशि से कैसे अनुकूल रहती है।
जरूर पढ़ें-
- मकर राशि के जीवनसाथी
- वृषभ राशि के जीवनसाथी
- तुला राशि के जीवनसाथी
- कुम्भ राशि के जीवन साथी
- कन्या राशि का जीवनसाथी
- कर्क राशि का जीवनसाथी
- धनु राशि के जीवनसाथी
इन 6 राशि मीन के सबसे अच्छे जीवनसाथी हो सकते है
![मीन राशि का जीवनसाथी [Pisces partner]: ये है सबसे अच्छे जीवनसाथी](https://mojday.com/wp-content/uploads/2024/02/jiwansathimin-300x199.jpg)
1. वृषभ राशि और मीन राशि की जोड़ी
मीन राशि और वृषभ राशि का सम्बन्ध गहरा और विश्वशनीय होता है। यदि ये दोनों एक दूसरे पर विश्वास दिखाते है
तो समबन्ध लम्बा भी चलता है। इन दोनों के सम्बन्धो में ताजगी तब आती है जब दोनों एक दूसरे के कार्यो को तारीफ करते है
और गलत करने में उनकी बुराई भी करते हैं।
जब वृषभ राशि वाले को गुस्सा आता हैं तो ये आसानी से सांत नहीं होते हैं उसके लिए ये ऐसे आदमी की आवश्यकता होती जो भावनात्मक तरीका से इनको समझाएं। यह कला मीन राशि में कूट-कूट कर भरी रहती है।
कभी-कभी वृषभ राशि प्रैक्टिकल होने के करण उन बातो को नहीं समझ पाते है,
जिसे मीन राशि वाले बहुत ही सरलता से समझ जाते है, इन्ही कारणों इनके बिच झगड़ा होता है।
लेकिन अगर ये चाहे तो इस सम्बन्ध को लम्बा और टिकाऊ बना सकते हैं।
मीन और वृषभ की जोड़ी एक साथ आने पर उनका रिश्ता मजबूत और शक्तिशाली हो जाता है।
वे मिलकर तूफानों का सामना कर सकते हैं। मीन और वृषभ के बीच का संबंध कठिनाईयों को पार करने की क्षमता रखता है,
जिससे उनका रिश्ता मजबूत और दीर्घकालिक बना रहता है।
2. मकर राशि और मीन राशि
मकर राशि पृथ्वी तत्व राशि है और मीन जल तत्व। जिस तरह जल, पृथ्वी को जीवन प्रदान करने में सहायक होता है
और पृथ्वी जल को बहाने के लिए सतह प्रदान करती है उसी प्रकार राशि के व्यक्ति रिश्ते में एक दूसरे के सहायक होते है।
मीन मकर राशि वालो के जरूरतों को समझने और उसे पूर्ण करने की भी कोशिस करता है।
वही मकर समझता है की मीन को खुद में सिमटे रहना पसंद है, इसलिए ओ बार बार उन्हें डिस्टर्ब नहीं करता।
इनका सम्बन्ध जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे वैसे गहरा होते जाता है।
इनके सम्बन्ध में परेशानिया तब खड़ी होने लगती है।
जब मीन भावनात्मक उम्मीदे बहुत ज्यादा करने लगता है। मकर राशि वालो को दिखावा करना पसंद नहीं होता है
ये दिखावा करने से अच्छा अपने काम में ध्यान लगाना ज्यादा अच्छा समझते है।
3. कर्क राशि और मीन राशि का प्रेम सम्बन्ध
मीन और कर्क का रिस्ता काफी गहरा और लम्बे समय तक चलने वाला होता है। इन दोनों के अंदर कई समानताये रहती है
जो उन्हें एक दूसरे के प्रति आकर्षित करती है। ये दोनों जल तत्व की राशि है इसलिए इन दोनों में भावनात्मक बल अधिक होता है जिससे ये दोनों एक दूसरे को कुछ कहे बिना भावनाओ को समझ लेते है, जो इनके सम्बन्ध को और गहरा बनता है।
ये दोनों एक दूसरे के प्रति अपना प्रेम दिखते है साथ मिल के कही घूमने फिरने जाते है।
ये दोनों ही एक दूसरे के प्रति निष्ठा और वफ़ादारी दिखाते है, जिससे इनके मन में सुरक्षा की भावना रहती है।
साथ ही साथ ये दोनों एक दूसरे पर विस्वाश करते है, जिससे कभी कभी इन्हे अलग करना मुश्किल हो जाता है।
4. कन्या राशि और मीन राशि का सम्बन्ध
मीन और कन्या राशि में बहुत अंतर होता हैं इन्ही करणो से ये एक दूसरे को आकर्षित करते हैं।
इन दोनों के बिच बात चित बहुत ज्यादा मात्रा में होती हैं,
और दोनों के पास बात करने के लिए टॉपिक की कमी नहीं रहती हैं
ये इनके सम्बन्ध को गहरा बनता हैं इनके बिच एक दूसरे का बेहतरीन संवाद
होना दोनों को एक दूसरे के बारे में गहरी जानकरी देता हैं।
ये दोनों एक दूसरे के बातो पर आसानी से सहमति जाता लेते हैं।
कन्या राशि वाले व्यवहारिक तौर पर जीना पसंद करते हैं, जबकि मीन राशि वाले भावनाओं को महत्व देते है,
लेकिन एक रोचक बात यह है कि उनका विभिन्नता उनके रिश्तों को और भी रूचिकर बना देता है।
मीन राशि वाले कन्या के भीतर भावनाओं को जगाने का काम करते है और इन्हे संवेदनशील भी बना देता है।
सम्बन्ध में विश्वाश की पूर्ण अहमियत होती है, अगर कन्या मीन पर विश्वाश नहीं करते है तो इस सम्बन्ध में दिक्ते आ सकती है।
5. वृश्चिक राशि और मीन राशि का प्यार
वृश्चिक के साथ मीन का सम्बन्ध बेहतरीन होता है ये इनकी जोड़ी ऐसा लगता है की भागवान ने खुद बनाई है।
इनके बिच घनिष्ठा को देख कर लोग जलन भी करते है। ये दोनों राशियाँ जल तत्व की राशियाँ है।
जिससे ये दोनों बड़ी सरलता से एक दूसरे को समझ जाते है ये इनके सम्बन्ध को गहरा और संतोषजनक बनता है।
इनके बिच भावनात्मक समझ ऐसी होती है की ये भावनाओ में ही बातें करते है
और एक दूसरे के जरूरतों को पूरा करते है।
मीन को ऐसा जीवनसाथी चाहिए होता है जो समर्पित और सुरक्षात्मक हो जो की वृश्चिक राशि वाले होते है।
कई बार इन दोनों की रूचि अध्यात्म में भी होती है।
6. मीन और मीन राशि का प्रेम सम्बन्ध
मीन और मीन राशि के बीच प्रेम संबंध बहुत ही सुखद और प्रेमपूर्ण होता है।
दोनों ही मीन राशि के व्यक्ति अपने बीच गहरा समर्पण और समझदारी का मूड बनाए रखने में सक्षम होते हैं।
इस प्रेम सम्बंध में आत्मविश्वास और समर्थन की भावना बहुत उच्च होती है।
दोनों ही व्यक्तियों के बीच आत्मा की गहरी बातचीत और संबंधों में साझेदारी की भावना रहती है।
इनका प्रेम संबंध भावनात्मक और भावुक होता है, जिससे वे एक दूसरे की भावनाओं को समझने में सक्षम होते हैं।
वे एक दूसरे के साथ अत्यंत प्रभावशाली और आकर्षक नजर आते हैं।
मीन और मीन राशि के व्यक्तियों के बीच में एक खास बंधन होता है,
जिससे वे एक-दूसरे के साथ सुखद और खुशी भरे समय बिता सकते हैं।
मीन राशि का वैवाहिक जीवन
द्विस्वभावी होने से मीन राशि के जातको का प्रेम सम्बन्ध एक से अधिक भी हो सकता है।
इनका विवाह भी एक से अधिक होने की संभावना रहती है।
जिसमें से एक के कारण इन्हे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मीन राशि का वैवाहिक जीवन तभी अच्छा रहता है,
जब इनका पार्टनर इनके अस्थिर स्वभाओ से समझौता कर लेता है।
मीन राशि का स्वभाव रिश्तों को बनाए रखने और उन्हें प्रोत्साहित करने में काफी सहारा देता है।
मीन राशि के लोग अपने वैवाहिक जीवन को सरलता से आगे बढ़ा सकते हैं।
वैवाहिक जीवन 2024
मीन राशि का वैवाहिक जीवन साल 2024 के शुरू में बहुत अच्छा रहने वाला है,
सबकुछ आपके इक्षा के अनुरूप होगी।
इस समय आप अपने वैवाहिक जीवन का अच्छा से आनंद ले पाएंगे।
लेकिन साल का अंत आते आते आपके वैवाहिक जीवन में पहले जैसा उतना अच्छा नहीं रहने वाला है।
इस समय आप जिम्मेदारियों के तले दबे हुए होंगे, और वैवाहिक जीवन में पहले जितना समय न दे पा रहे होंगे।
तब आपको वैवाहिक जीवन में अपने साथी के प्रति धैर्य के साथ और बहस से बचना चाइये,
नहीं तो आपका अच्छा खासा सम्बन्ध ख़राब हो सकता है।
हमेसा पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न- मीन राशि का वैवाहिक जीवन कैसा होता है?
उत्तर- मीन राशि रिश्तों को बनाए रखने और उन्हें प्रोत्साहित करने में काफी सहारा देते है।
इनका विवाह एक से अधिक होने की संभावना रहती है।
जिसमें से एक के कारण इन्हे परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मीन राशि का वैवाहिक जीवन तभी अच्छा रहता है, जब इनका पार्टनर इनके अस्थिर स्वभाओ से समझौता कर लेता है।
प्रश्न- मीन राशि का जीवनसाथी कैसा होना चाहिए?
उत्तर- मेष राशि वाले जातक भावनात्मक, कल्पनाशील, दयावान, और कलात्मक होते है।
ये अपने जीवन में अक्सर सच का सहारा लेते है, क्योकि ये झूठ बोल के अपने जीवन को उलझाना नहीं चाहते, इनकी अपने जीवनसाथी से भी यही उम्मीद रहती है की इनके जीवनसाथी भी इनके प्रति ईमानदार, भावनात्मक लगाव और वफादार रहे। इसलिए इन स्वभाव के लोग मीन राशि के जीवनसाथी बने तो अच्छा रहता है।
प्रश्न- मीन राशि का जीवनसाथी कौन है?
उत्तर- मीन राशि के जीवन में भावनाओ का बहुत महत्व होता है। ये कला और कलात्मक स्वभाव को प्रेम करने वाले होते है और ये कलात्मक स्वभाव को बढ़ावा देने वाले के प्रति आकर्षित होते है। इसलिए मीन राशि के लिए कर्क, वृषभ, मकर, वृश्चिक, मीन और कन्या राशि सबसे बेस्ट जीवनसाथी साबित होते है।
प्रश्न- मीन राशि का जीवनसाथी कौन सी राशि का होना चाहिए?
उत्तर- मीन राशि के लिए कर्क, वृषभ, मकर, वृश्चिक, मीन या कन्या राशि से होना चाहिए।
ये इनके लिए सबसे बेस्ट जीवनसाथी साबित होते है।
निर्देश
यहाँ दी गयी सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। mojday किसी भी प्रकार की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी सुचना को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से एक बार सलाह जरूर लें।
यदि यहाँ दी गयी जानकरी आपके लिए सहायक सिद्ध हुई होगी तो, comment Box में अपना राय जरूर साझा करें।





![कुंभ राशि का जीवनसाथी [ Aquarius Spouse]: इस राशि के लोग होते है-](https://mojday.com/wp-content/uploads/2023/10/AquariusSpouse-150x150.jpg)


![कुंभ राशि के 36 गुण [Aquarius Qualities] : जाने कुंभ राशि के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व](https://mojday.com/wp-content/uploads/2023/10/Aquarius-Qualities-150x150.jpg)
