कुंभ राशि के 36 गुण [Aquarius Qualities] : जाने कुंभ राशि के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व

परोपकारी, प्रिय भाषी, प्रभावशाली, सूक्ष्म दृष्टि, प्रगतिशील, सर्व प्रिय, चंचल स्वभाव, आत्मविश्वास, अथक परिश्रमी, एकाकी जीवन पसंद और बुद्धिमान जैसे कुंभ राशि के 36 गुण होते है।

इस लेख में हमने कुंभ राशि के लोगों का पहचान से लेकर इनके गुण और अवगुण तक का जिक्र किया गया है। जिसे पढ़ के आप अपने ज्ञान को विस्तार कर सकते है।

कुंभ राशि के पहचान

इस राशि वाले व्यक्ति गुणों से भरे होते है। जिनकी पहचान की बात करे तो –
किसी व्यक्ति या औरत का नाम नक्षत्र के अनुसार रखा गया हो और उनके नाम के पहला अक्षर गू, गे, गो, स, सी, सु, से, सो और द होता है। इन 9 अक्षर में से किसी एक अक्षर से नाम शुरू होने वाले जातक कुंभ राशि के होता है।

उदाहरण:-

नाम के शुरू अक्षरकुंभ राशि के नाम
गू गुड़िया (Gudiya), गुलाब (Gulab)
गे गेल्सेय (Gelsey), गेल (Gel)
गो गोवर्धन (Govardhan) गोपाल (Gopal)
 सत्या (Satya), साकेत (Saket)
सी सीजोय (Sijoy), सीवाणुजन (Sivanujan)
सु सुभाष (Subhash), सुचेता (Sucheta)
से सेजश्री (Sejashri), सेसिल (Sesil)
सो शोभा (Sobha), सोहन (Sohan)
 दक्षक (Dalshak), द्रविण (Dravin)

जरूर पढ़े:-

कुम्भ राशि का शारीरिक बनावट

कुंभ राशि के लोग प्रेम साथी के लिए काफ़ी विश्वासपात्र एवं अच्छे वक्तित्व के होते है। इनकी शारीरिक बनावट की बात करे तो ये देखने में अक्सर पतले और लम्बे कद के होते है। इनके बाल लम्बे और घने होते है, तथा हेयर स्टाईल साधारण होता है। और आपके व्यक्तित्व से ऐसा आभास होता है की आपमें कोई दिखावा नहीं है।

इनके चेहरे आकर्षक एवं सुंदर होता है और चेहरे से गंभीरता का आभास होता है। कुंभ राशि वाले आपकी आंखे चमकदार होती है और आपके चेहरा से ऐसा प्रतीत होता कि आप किसी अलग ही खोज में लगे हुए है।

कुंभ राशि/ कुंभ लग्न वाले लोगों का शारीरिक लक्षण –

  • कुम्भ राशि के लोगो मध्यम कद काठी के होते है।
  • इनका चेहरा सुंदर होता हैं।
  • और भरे हुए गाल और गंभीर चेहरा के होते हैं।
  • तथा आँखे चमकती रहती हैं।
  • इनकी टांगे लंबी- लम्बी होती हैं।

स्वभाव – कुंभ राशि के लोगों का स्वभाव होता हैं-

कुंभ राशि वाले आप सूंदर तो होते ही हैं, साथ में अच्छे स्वभाव के भी होते हैं। आपके बहुत से अच्छे-अच्छे गुण हैं जो आपको गुणवान बनाते हैं।

स्वभाव:

  • कुम्भ राशि प्रिय भाषी और परोपकारी होते हैं।
  • ये सकतर्कता, एकाग्रता और धैर्य रखते हैं।
  • कुंभ राशि वाले दिल के बहुत साफ होते हैं।
  • लोगों को न्याय देना इनको पसंद हैं।
  • ये स्वाभव से शर्मीले और सांत भी होते हैं।
  • कुंभ राशि वाले दूसरे के विचारो को सम्मान करते हैं।
  • हॉलांकि इनके थोड़े से आलसी और सनकी प्रविर्ती को नाकारा नहीं जा सकता हैं।

कुंभ राशि के 36 गुण के साथ-साथ इनके कुछ अवगुण भी पाए जाते है-

पृथ्वी पर कोई भी व्यक्ति सर्व गुण सम्पन्न नहीं है। और सायद यही कारण है की गुणवान होने के बाद भी कुंभ राशि के जातकों के कुछ अवगुण होते है।

अवगुण

  • कुंभ राशि के लोग भविष्य के बातों को लेकर चिंतनशील रहते है।
  • ये शर्मीले और शांत भी होते है।
  • कभी-कभी ये आलस के कारण लापरवाह हो जाते है।
  • इनकी एक और अवगुण है की ये कभी-कभी दूसरों की बातों में आ कर उत्त्यजीत हो जाते है।
  • इनके जीवन में जब कुछ नया नहीं होता है तब ये थोड़े से ऊब जाते हैं।

कुंभ राशि के 36 गुण [Aquarius Qualities] : जाने कुंभ राशि के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व

Aquarius / कुंभ राशि के 36 गुण

कुंभ राशि शनि देव की राशि है। ये बहुत ही गुणवान और अच्छे सोच वाले होते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि वाले व्यक्तियों के छत्तीसों प्रकार के गुण पाए जाते है। जो निम्नलिखित है-

  • कुंभ राशि वाले हमेशा अपने कामों में सकतर्कता, एकाग्रता और धैर्य रखते है
  • ये जीवन में मेहनत द्वारा हमेसा आगे बढ़ते रहना पसंद करते है।
  • इनकी हसीं ऐसी होती है की लोगो को को दीवाना कर देती है।
  • तीव्र स्मरण शक्ति, बौद्धिक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले होते हैं।
  • मिलनसार और प्रिय भाषी प्रवृति भी कुंभ राशि के एक गुण में से हैं।
  • ये सोची समझी और तर्क पूर्ण बातें करते हैं।
  • कुंभ राशि वाले बहुत ज्यादा चंचल और आजाद प्रकृति के होते हैं।
  • कुंभ राशि को अपना पर्सनल लाइफ बहुत ही प्रिय होता है
  • किसी के अधीन रहना या किसी के बातों में चलना इन्हे बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं
  • इन्हें लोगों को साथ लेकर चलना, उनके साथ काम करना और उन्हें मार्गदर्शन देना अच्छा लगता है 
  • कुंभ राशि वाले शांत, गंभीर और व्यावहारिक होते हैं। 
  • इन्हे अपने प्यार के साथ अपने चीजों को साझा करना पसंद हैं।
  • कुंभ राशि वाले दिल के बहुत साफ होते हैं, जिसमें कोई छल कपट नहीं होता है। 
  • ये अपना जीवन सीधा-साधा तरीका से जीना चाहते हैं।
  • अपने से ज्यादा दूसरों को मदद करते हैं।
  • रिश्ते नाते बचाने के लिए ये बहुत ज्यादा Compromise( समझौता ) करते है।
  • इन्हें अकेला रहना पसंद नहीं है।
  • कुंभ राशि वाले दूर दृष्टि एवं सूक्ष्म दृष्टि रखते हैं,
  • ये भविष्य में होने वाले बहुत से घटनाओं का अनुमान लगा लेते है।
  • ये संकोची, चिंतनशील और थोड़े से आत्मकेन्द्रित भी होते है।
  • जिज्ञासु स्वभाव, लचीलापन, अध्ययनशीलता भी इनकी प्रमुख गुण है।

कुंभ राशि के गुण अवगुण से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण बात-

आजाद प्रकृति

कुंभ राशि वाले आजाद प्रकृति के होते हैं ये खुद तो आजाद रहते भी हैं और अपने जीवनसाथी, दोस्त और अपने साथ काम करने वाले को भी आजाद रखते हैं। इन्हे किसी के दवाब या इसरा पर कार्य करना बिलकुल पसंद नहीं हैं। ये हमेशा खुद की सुनते हैं।

हाँ, इनसे थोड़े-बहुत प्यार से काम करा सकते है लेकिन इन्हे आजाद रहना ही पसंद है।

⇒ प्रिय भाषी

कुंभ राशि के 36 गुण प्रिय भाषी

कुंभ राशि के जातक मिलनसार प्रकृति और मीठा बोलने वाले होते हैं। ये अपने प्रिय भाषा के उपयोग से किसी को मोहने में भी माहिर होते हैं। ये बड़े बड़े परेशानी को केवल बातचीत से चुटकियो में ठीक कर लेते हैं।

बिगड़ते सम्बन्ध को भी प्रिय भाषा बोलकर सुधार लेते है और सम्बन्ध खराब होने से बचाते है।

⇒ परोपकारी

कुंभ राशि वाले दिल के बहुत ज्यादा खूबसूरत होते हैं ये लोगों को बिना किसी स्वार्थ के सहायता करते जाते हैं। ये किसी का तकलीफ नहीं देख पाते और यही कारण है की ये अपने से ज्यादा दूसरों को सहायता करते हैं। ये कभी कभी जीवन के तौर तरीका से भी Compromise( समझौता ) कर लेते हैं ताकि उनके चलते और लोगों को तकलीफ ना हो।

⇒ दूर दृष्टि

कुंभ राशि वाले खुले सोच के होते हैं इनका नजरिया तार्किक और बौद्धिक होता है। ये दूर दृष्टि रखते हैं, और बहुत से भविष्य में होने वाले घटनाओं का अनुमान यह पहले ही लगा लेते हैं और सतर्क रहते है।

⇒ बातूनी 

ये कभी कभी बहुत बोलते है, लेकिन जो बोलते है वह सोच समझ के बोलते है। इनके बातो में लचीलापन, दूरदृष्टा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण देखा जा सकता है। कुम्भ राशि वाले प्रिय बोलते है। लेकिन जब ये गुस्सा होते है तो किसी से बोलते नहीं शांत रह के कुछ बड़ा करने का सोचते है। ये अंदर से बहुत ही ऊर्जावान होते है और इस ऊर्जा का उपयोग से परिश्रमी होते है।

हमने यहां क्या क्या पढ़ा- एक नजर में

  • कुंभ राशि के लोगो का पहचान
  • नक्षत्र के अनुसार कुंभ राशि के नाम के नौ अक्षर
  • शारीरिक लक्षण
  • स्वभाव
  • कुंभ राशि के 36 गुण और अवगुण और
  • कुछ महत्वपूर्ण बात

कुंभ राशि के 36 गुण से सम्बन्धित हमेशा पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

Q. कुंभ राशि के बच्चे कैसे होते हैं?

उत्तर- इस राशि के बच्चे परोपकारी होते हैं और अपने दोस्तों को खुद से ज्यादा मदद करते है। वे ज्यादा दिखावा नहीं करते है। कुम्भ राशि के बच्चे सुन्दर और मेहनती भी होते है। ये अपने अपने मेहनत से जीवन में सफल भी होते है। हॉलांकि ये थोड़े से आलसी भी होते है।

Q. कुंभ राशि के इष्ट देव कौन से हैं?

उत्तर- सभी के अपने अपने इष्ट देवता होते है, और अपने अपने इष्ट देव की पूजा करनी चाहिए।
कुम्भ राशि की बात की जाए तो कुम्भ राशि शनि देव की राशि है और इनके इष्ट देव हनुमान जी और भगवन शिव जी है।

Q. कुम्भ राशि का शुभ रंग क्या होता है?

उत्तर- कुंभ राशि मीत भाषी, परोपकारी और बुद्धिमान होते है। ये शनि देव की राशि है। इनका शुभ रंग काला, नीला और बैगनी होता है।

13 thoughts on “कुंभ राशि के 36 गुण [Aquarius Qualities] : जाने कुंभ राशि के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व”

Leave a comment