मेष राशि का जीवनसाथी ये 4 राशि वाले होते हैं: इनके साथ वैवाहिक जीवन सुखद और शांति पूर्ण होता है।

जीवनसाथी चुनना एक कठिन और महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बैठना आवश्यक हो जाता है। राशि चक्र की पहली राशि है, मेष राशि। आईए जानते है की मेष राशि का जीवनसाथी कौन है?, कब मिलेगा मेष राशि को जीवनसाथी, और किनके साथ विवाह करने से मेष राशि वालो का वैवाहिक जीवन सुखद और शांतिपूर्ण होगा-

मेष, राशि चक्र की प्रथम राशि है, इस राशि के लोग आकर्षक और ईमानदार होते है।

इनका शुभ रंग लाल और स्वामी ग्रह मंगल है। मेष राशि अग्नि तत्व की राशि है अग्नि तत्व की राशि होने से ये उत्साही और गुसैल प्रवृत के होते है।

एक जीवनसाथी के रूप में मेष राशि का स्वभाव

मेष राशि वाले चालाक और दिमाग के बहुत तेज होते हैं
ये अपने विचारो को लेकर स्वतंत्र स्वभाव अपनाते है।

मेष राशि जन्म से ही उग्र और गुस्सैल स्वभाव के होते हैं।
जीवन में परेशानी आने पे ये बहुत जल्दी घबड़ा जाते है।

इन्हें अपनी राय अपने जीवनसाथी को बताने में बहुत खुशी मिलती है।
मेष राशि वाले अपने साथी के साथ वैसा ही व्यव्हार रखते है जैसा इनका साथी इनके साथ रखते हैं।

ये अपने चाहने वाले को अच्छे स्वभाव से प्रसन्न रहते है।
इनका स्वभाव हमेशा एक जैसा रहता है, ये अपने दिल में कुछ भी छुपा कर नहीं रखते है।

मेष राशि का जीवनसाथी

मेष राशि के जातक प्यार और जिन्दा दिली से भरपूर होते है और बहुत ही उत्साही प्रवृति के होते है
ये अपने लिए ऐसे जीवनसाथी चाहते है जो इनका देखभाल करे और इनके स्वतंत्रता में किसी भी प्रकार का दखल न दें।

मेष राशि के जातक को अपना जीवन अपने तरीका से जीना पसंद होता है।

इसलिए ये अपना जीवनसाथी भी वैसे ही चाहते है जो इनके जीवन जीने में रोक टोक ना करें-

इसके लिए मेष राशि के जातको को मिथुन, सिंह तुला और धनु राशि वालो से सादी करनी चाहिए। ये राशियां मेष राशि के अच्छे जीवनसाथी के साथ-साथ अच्छे दोस्त भी होते है।

जरूर पढ़ें-

इस राशि के लोग होते है मेष राशि के जीवनसाथी

जीवनसाथी चुनना जीवन के महत्वपुर्ण कार्य में से एक है।
जिसका मुख्य उदेश्य होता है की बाकि के जीवन अपने साथी के साथ हसीं खुसी के साथ गुजारा जाय।

इसके लिए जीवनसाथी के साथ ताल-मेल बैठाना आवश्यक है।

मेष राशि का जीवनसाथी ये 4 राशि वाले होते हैं:

जीवन भर अपने जीवनसाथी के साथ ताल मेल अच्छा रहने के लिए राशि का मिलान करना आवश्यक होता है।

मेष राशि अग्नि तत्व राशि है इसके लिए इन्हें मिथुन, सिंह तुला और धनु राशि वालो से सादी करनी चाहिए।
आईये जानते है कैसे मेष राशि वाले इन राशियों के साथ अनुकूल व्यहार रखते है।

मिथुन – मेष (Gemini  –  Aries)

मेष और मिथुन राशियों को समय-समय पर नए और रोमांटिक चीजों की तलाश रहती है,

जिससे उनका मन हमेशा ताजगी और उत्साह से भरा रहता है।

मेष राशि के व्यक्ति जीवन को खुलकर अपनाते हैं, जिसमें उन्हें मिथुन का साथ बिल्कुल भी रुकावट नहीं डालती।

यदि मेष अपने साथी के बातों में सहमत नहीं होता है तो भी मिथुन इसे क्रोधित नहीं करते है, क्योंकि मिथुन राशि दूसरों को समझने की बेहतर क्षमता रखते हैं।

सिंह – मेष (Leo – Aries)

मेष और सिंह, दोनों ही अग्नि तत्व की राशि हैं, जिससे इनके भीतर अनेक सामान्य गुण पाए जाते हैं जो इनके संबंध को प्रभावी और मजबूत बनाते हैं। ये दोनों राशियां उच्च महत्वाकांक्षी के साथ साथ एक दूसरे के प्रगति में सहायता करने वाली होती हैं।

मेष और सिंह राशि का सम्बन्ध हमेशा उत्साहभरा और जोशीला रहता है। ये छोटी-छोटी बातों को भी ध्यान से सुलझाते है और सम्बन्ध को मजबूती से निभाते हैं।

हाँ कभी कभी इनके भी बीच समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन इन दोनों राशियों की सूझबूझ से इसे आसानी से सुलझाया जा सकता है।

तुला – मेष (Libra – Aries)

मेष और तुला राशियां विपरीत होने के कारण एक दूसरे की ओर आकर्षित होती हैं। इन दोनों राशियों के बीच आपसी समझ और समर्थन का वातावरण बना रहता है।

तुला वायु तत्व की राशि है और मेष अग्नि तत्व की राशि है। इसलिए, जैसे वायु अग्नि को प्रज्वलित करने में सहायता करती है, वैसे ही दोनों राशियां एक दूसरे के साथ संबंध बनाये रखने में सहायता करती हैं।

मेष राशि वाले कई बार निर्णय लेने में तीव्रता दिखाते है,
लेकिन तुला राशि वाले समस्याओं का समाधान निकालने के लिए संपूर्ण तरीके से विचार-विमर्श करते हैं।

यदि दोनों एक दूसरे के निर्णयों को समझते हैं और साथ में काम करते हैं, तो इनका संबंध और भी मजबूत होता है।
अगर इन दोनों को अपने निर्णयों पर सहमति नहीं होती, तो झगड़ा होने की संभावना होती है।

धनु – मेष (Sagittarius – Aries )

मेष और धनु राशियों के बीच का संबंध उत्कृष्ट और गहरा होता है।
दोनों राशियाँ महत्वपूर्ण उत्साह और उत्कृष्टता के साथ संबंध में जुड़े होते हैं।
और इन दोनों की भावनात्मक समझ बेहतरीन होती है, जिससे इन्हें एक दूसरे को समझने में आसानी होती है।

धनु और मेष राशि के रिश्ते में कभी कभी आत्म सम्मान का अहंकार और जल्दी गुस्सा आने की भावना भी देखा जा सकता है,  क्योंकि दोनों ही अपने पर गर्व करते हैं और झुकना नहीं चाहते।
फिर भी वे जल्दी से उस गुस्से को भूल जाते हैं और पुनः प्रेम भरे संबंधों में वापस लौट जाते हैं।

ऐसा नहीं है की ऊपर दिए गए राशि के अलावा मेष राशि वाले किसी से शादी नहीं कर सकते है, बिलकुल कर सकते है। लेकिन जीवन में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि का जीवनसाथी 2024

2024 में मेष वालो को अपने जीवनसाथी के संबंधों में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है।
क्योकि शनि महाराज पूरे वर्ष कुंभ राशि में रहने के वावजूद मेष राशि के पांचवें भाव पर दृष्टि डालेंग।

देव गुरु बृहस्पति इस वर्ष के प्रारम्भ से ही मेष राशि के पांचवें भाव को देखेंगे,
जिससे जो लोग भी अविवाहित है उनके जीवन में प्यार आने के साथ साथ
 प्रेम विवाह के योग भी बन सकते है

इस साल अप्रैल और जून के माह से बृहस्पति की दृष्टि मेष राशि के पंचम और
सप्तम भाव से हटने के कारण मेष राशि के जीवनसाथी के रिस्तों में कुछ कड़वाहट आ सकती हैं।

हमेसा पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न- मेष राशि का जीवनसाथी कब मिलेगा?

उत्तर- देव गुरु बृहस्पति 2024 के प्रारम्भ से ही मेष राशि के पांचवें भाव को देखेंगे,
जिससे जो लोग भी अविवाहित है उनके जीवन में प्यार योग बनने से
प्रेम विवाह का योग बन सकता है
और मेष राशि वाले को जीवनसाथी की प्राप्ति वर्ष के प्रारंभ में ही हो सकती है

प्रश्न- मेष राशि का जीवनसाथी कौन है?

उत्तर- मेष राशि के जातक को अपना जीवन अपने तरीका से जीना पसंद होता है।
इसके लिए मेष राशि के जातको को मिथुन, सिंह तुला और धनु राशि वालो से सादी करनी चाहिए।
ये राशियां मेष राशि के अच्छे जीवनसाथी के साथ-साथ अच्छे दोस्त भी होते है।

प्रश्न- मेष राशि का जीवनसाथी कैसा होगा?

उत्तर- मेष राशि के जातक प्यार और जिन्दा दिली से भरपूर बहुत ही उत्साही प्रवृति के होते है।
ये अपने लिए ऐसे जीवनसाथी चाहते है जो इनका देखभाल करे और इनके स्वतंत्रता में किसी भी प्रकार का दखल न दें।

निर्देश

आशा करते है यहाँ दी गयी जानकरी आपको अपने ज्ञान विस्तार करने में सहायक सिद्ध हुई होगी।
यह बताना आवश्यक है की यहाँ दी गयी सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।
और mojday.com किसी भी प्रकार की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।

2 thoughts on “मेष राशि का जीवनसाथी ये 4 राशि वाले होते हैं: इनके साथ वैवाहिक जीवन सुखद और शांति पूर्ण होता है।”

Leave a comment