मकर राशि के 36 गुण: जाने गुण, अवगुण, शारीरिक बनावट, स्वभाव व्यक्तित्व आदि

राशि चक्र की 10 वीं राशि है मकर राशि, यह शनि देव की राशि है। मकर राशि के लोगो में आत्मनिर्भर, ईमानदारी, विचारशील, सत्ताप्रेमी, बुद्धिजीवी जैसे 36 सों प्रकार के गुण अवगुण पाए जाते है। आईये मकर राशि के पहचान, 36 गुण, अवगुण, स्वभाव, शारीरिक बनावट आदि के बारे में विस्तार पूर्वक सही और सटीक जानकारी जानें।

इस लेख में हमने मकर राशि के जातको का पहचान, गुण, अवगुण और स्वभाव का विस्तार से चर्चा किया है। जिसे पढ़ के आप अपने ज्ञान का विस्तार तो करेंगे ही, साथ ही यह भी जान पाएंगे की मकर राशि का स्वभाव व्यक्तित्व कैसा होता है, और मकर राशि वाले क्या सोचते है एवं क्या क्या कर सकते है।

मकर राशि के 36 गुण: जाने गुण, अवगुण, शारीरिक बनावट, स्वभाव व्यक्तित्व आदि

मकर राशि के जातको का पहचान

कौन सा व्यक्ति किस राशि का है यह पता करना बहुत आसान हैं।
आप नाम जानने मात्र से ही यह जान सकते हैं की कौन सा व्यक्ति किस राशि से तालुक रखता हैं।
यदि किसी व्यक्ति का नामकरण नक्षत्र के आधार पे किसी ज्योतिष के द्वारा किया गया हो,
और उसके नाम का पहला अक्षर भो, ज, जो, खी, खू, खे, खो, ग और गी हो तो वह व्यक्ति मकर राशि का है।
इन 9 अक्षर में से किसी एक अक्षर से नाम शुरू होने वाले जातक मकर राशि के होते है,
वशर्ते नामकरण नक्षत्र के आधार पर हुआ हो।

उदाहरण:-

नाम के शुरू अक्षरमकर राशि के नाम
भो भोला (Bhola), भोज (Bhoj)
 जमुना (Jamuna), जयंत (Gayant)
जो जोखन (Jokhan), जोन (Jon)
खी खिलखिली (Khilakhili),
खू खुशबु (Khushbu), खुशन (Khushan)
खे खेवना (Khevna), खेजल (Khejal)
खो खोसल (Khosal), ख़ौनिश (Khounish)
 गमा (Gama), गणेश (Ganesh)
गी गीता (Gita), गीतांजलि (Gitanjli)

ऊपर दिए गए सभी नाम मकर राशि से हैं।

जरूर पढ़े:-

मकर राशि का शारीरिक बनावट

शारीरिक बनावट की दृष्टिकोण से मकर राशि के लोग देखने में सुंदर और आकर्षक होते है।

  • मकर राशि वालो की त्वचा चिकनी होती हैं।
  • इनका कद औसत से छोटा होता है।
  • इनकी ऊपरी होंठ पतली और ठोड़ी सूक्ष्म आकार की होती है।
  • इनकी आँखे गहरी और आकर्षक होते हैं।
  • मकर राशि का समग्र रूप तटस्थ, शांत और सरल होता है।
  • इनका हाथ बड़ा चौकोर तथा रचनात्मक होता है।
  • इनकी चौड़ाई लंबाई की अपेक्षा अधिक होती है।
  • मकर राशि के छाती, बाह या गले पर तिल होता है।
  • इनके भौं और छाती में लम्बे बाल होते है।

मकर राशि के 36 गुण अवगुण

मकर राशि शनि ग्रह से प्रभावित राशि हैं जिससे इस राशि के लोग धैर्यवान, महत्वकांछी और मेहनती होते हैं। इस राशि के 36 सों प्रकार के गुण अवगुण पाए जाते हैं-

गुण

  • मकर राशि अपने मेहनत के दम पर एक अच्छे पायदान पर पहुंचते हैं।
  • इस राशि के लोग खुद से ज्यादा औरो के लिए जीते है,
  • और दुसरो के सहायता के लिए हमेसा खड़े रहते हैं।
  • ये भरोसेमंद होते हैं।
  • ये हर किसी की परवाह करते हैं और जितना हो सकता हैं उतना सहायता करते हैं।
  • मकर राशि के लोग स्पष्टवादी, मितव्ययी और उत्तम विवेक शक्ति के होते हैं।
  • ये जीवन में कई नई-नई रोजगार को अंजाम देते है और संघर्ष करते है।
  • मकर राशि के जातक और जातिकाये हमेसा स्वतंत्र जीवन जीना पसंद करते है।
  • इन्हे अध्ययन में बहुत ज्यादा रूचि होती हैं।
  • मकर राशि वाले धार्मिक प्रवृति के होते हैं, और पूजा-पाठ, दान-धर्म में रूचि लेते हैं।
  • ये वाले आत्मनिर्भर, ईमानदार, विचारशील, वफादार और वादे के पक्के होते हैं।
  • ये जीवन में बहुत ज्यादा भाग दौड़ करते हैं।
  • इनका जीवन जितना कठिन होता हैं वे उतना ही कठिन मेहनत करते हैं और जीवन में अच्छा करते हैं।
  • ये किसी से लम्बी दुश्मनी बना के नहीं रखते हैं, अपने दुश्मन को बहुत जल्दी माफ़ कर देते हैं।
  • ये किसी पर बहुत जल्दी फ़िदा नहीं होते, लेकिन जिसपर फ़िदा हो जाते हैं उसे कभी नहीं छोड़ते हैं।
  • मकर राशि बड़े ही भग्यशाली होते हैं जहां पर अपनी कदम रखते हैं वहां सब अच्छा ही होता हैं।
  • ये अपने अच्छे और सच्चे व्यवहार के दम पर बहुत ज्यादा मान सम्मान प्राप्त करते हैं।
  • इन्हे अपने शरीर को स्वस्थ और सुगठित बनाने के लिए खेल कूद और व्यायाम करना अच्छा लगता हैं।
  • मकर राशि के लोग दिल के साफ और हॅसमुख मिजाज के भी होते हैं।
  • ये हमेसा शाही जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

अवगुण 

  • मकर राशि के लोगो का चरित्र थोड़ा ढीला-ढाला देखने को मिलता है।
  • काम वाशना भी इनके अंदर बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इस राशि को कामुख राशि भी कहते है।
  • ये थोड़े से अड़ियल भी होते हैं, लेकिन यह गुण इनको अपने लक्ष्य पूरा करने में सहायता करता हैं।
  • कभी कभी ये छोटी छोटी चीज के लिए भी लालच कर लेते है।
  • इनके अंदर संतुष्टि और संतोष बहुत कम पाया जाता है।
  • मकर राशि वाले सहायता करते-करते दूसरे के दोस को भी अपने सर पर ले लेते हैं और बदनामी सहते हैं।
  • ये अपना जीवन ऊपर वाले के ऊपर छोड़ देते हैं और जीवन व्यतीत करते हैं।
  • जो काम उनको वर्तमान में निपटा देनी चाहिए होती हैं उसको ये बाद के लिए टाल देते हैं।

मकर राशि का स्वभाव और व्यक्तित्व

इस राशि को शनि ग्रह का शुभ स्थान माना जाता है। मकर राशि आत्मनिर्भर, ईमानदार, विचारशील, सत्ताप्रेमी और लचीला स्वभाव के होते है।

  • ऐसे तो मकर राशि को क्रोध नहीं आता हैं,
  • लेकिन जब क्रोध आ जाता हैं तो इनके क्रोध का कोई सिमा नहीं रहता हैं।
  • इस राशि वाले गीत संगीत से बहुत ज्यादा प्रेम करते हैं और इनमे रूचि लेते हैं।
  • ये जीवन में अच्छा खाना खाना और अच्छे समाज में रहना पसंद करते हैं।
  • मकर राशि सामाजिक व्यक्ति होते है, और सामाजिक स्तर पर अच्छी छवि रखते है।
  • ये निष्कपट और ईमानदार स्वभाव के भी होते है।
  • ये लोगो को अपने से जितना हो सके उतना लोगो की सहायता करते है।
  • मकर राशि के लोग घर परिवार के प्रति अपना प्यार और स्नेह वरसाते है।
  • इनके लिए अपने माता-पिता का सेवा करना धर्म की बात होती है।
  • कभी कभी मकर राशि वालो को प्रेम या जीवनसाथी की वजह से अपमानित भी होना पड़ता हैं।
  • मकर राशि कामो को टालने वाले होते हैं, जो काम उनको वर्तमान में निपटा देनी चाहिए होती हैं। उसको ये बाद के लिए टाल देते हैं जिससे इनको सफलताएं मिलने में देर होती हैं।
  • हॉलांकि ये स्वभाव और व्यक्तित्व के बहुत अच्छे व्यक्ति होते हैं।

मकर राशि के 36 गुण से सम्बन्धित हमेशा पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न- मकर राशि के कितने गुण होते हैं?

उत्तर- मकर राशि शनि देव की राशि है। इस राशि के लोगो में आत्मनिर्भर, ईमानदार, विचारशील, सत्ताप्रेमी, बुद्धिजीवी जैसे 36 सों प्रकार के गुण अवगुण पाए जाते है।

प्रश्न- मकर राशि का स्वभाव कैसा होता हैं?

उत्तर- मकर राशि आत्मनिर्भर, ईमानदार, विचारशील, सत्ताप्रेमी और लचीला स्वभाव के होते है। ये गीत संगीत से बहुत ज्यादा प्रेम करते हैं और इनमे रूचि लेते हैं। ये निष्कपट और ईमानदार स्वभाव के भी होते है। ये लोगो को अपने से जितना हो सके उतना लोगो की सहायता करते है। मकर राशि के लोग घर परिवार के लिए अपने माता-पिता का सेवा करना अपना धर्म मानते है।

प्रश्न- मकर राशि के लड़के कैसे होते हैं?

उत्तर- मकर राशि के लड़के ईमानदार, स्पष्टवादी, मितव्ययी और उत्तम विवेक शक्ति के होते हैं। ये जीवन में अच्छा खाना खाना और अच्छे समाज में रहना पसंद करते हैं। ये थोड़े से अड़ियल भी होते है।

प्रश्न- मकर राशि के नाम का पहला अक्षर क्या होता है?

उत्तर- मकर राशि के नाम का पहला अक्षर भो, ज, जो, खी, खू, खे, खो, ग और गी होता है। इन 9 अक्षर में से किसी एक अक्षर से नाम शुरू होने वाले जातक मकर राशि के होते है।

प्रश्न- राशि चक्र की कौन सी राशि है मकर राशि?

उत्तर- राशि चक्र की 10 वीं राशि है मकर राशि, यह शनि देव की राशि है। इसे शनि देव का पहला घर भी बोला जाता है।

1 thought on “मकर राशि के 36 गुण: जाने गुण, अवगुण, शारीरिक बनावट, स्वभाव व्यक्तित्व आदि”

Leave a comment