ज्योतिष शास्त्र में अलग-अलग राशियों का गुण, स्वभाव आदि अलग-अलग होते है, क्योंकी राशियाँ व्यक्तियों के गुण, स्वभाव, आदि को प्रभावित करती हैं। राशि के आधार पर हम व्यक्तियों के गुण, स्वभाव, चरित्र आदि के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में तुला राशि के 36 सों प्रकार के गुण और अवगुण पाए जाते है। इसका चर्चा हमने यहाँ विस्तार से किया है। इसके अलावां हम यहां निम्न बिंदुओं पर भी चर्चा करेंगे।

तुला राशिचक्र की 7वीं राशि है। इसके स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं, तथा यह वायु तत्व की राशि हैं। तुला राशि में शनि देव उच्च के होते हैं। इनके के लिए शुभ दिन शनिवार और सोमवार होता हैं। तुला राशि वाले कल्पनाशील, कला प्रेमी, चालाक, बुद्धिमान और सम्मान देने वाले होते है। इसके आलावा इनके और भी कई गुण-अवगुण पाए जाते हैं, जिन्हे हम यहाँ विस्तार से जानेंगे –

तुला राशि की पहचान

किसी व्यक्ति का राशि उसके नाम के शुरू अक्षर के आधार पर पता किया जाता है। वशर्तें उस व्यक्ति का नामकरण किसी ज्योतिषी के द्वारा नक्षत्र के आधार पर किया गया हो। तुला राशि के नाम के पहला अक्षर रा, री, रु, रे, रो, ता, तू और ते होता है। इन 9 अक्षर में से किसी भी अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोग तुला राशि के होते है।

तुला राशि के नाम और शुरू के अक्षर 

ज्योतिष शास्त्र में तुला राशि के नाम के शुरू के अक्षर कुल 9 होते हैं। यहाँ हमने तुला राशि नाम के शुरू अक्षर और उन अक्षर से बनने वाले कुछ नामों का टेबल दिया हैं।

नाम के शुरू अक्षर तुला राशि के नाम
रा  रवि (Ravi), राजाबाबू (Rajababu), रामेश्वर (Rameshvar)
री  रीता (Rita), रीना (Rina), रीमा (Rima)
रु  रुख्मिणी (Rukhmini), रुदल (Rudal), रुमा (Ruma)
रे   रेशमा (Reshma), रेहाना (Rehana),
रो   रोहित (Rohit), रोशनी (Roshani), रौशन (Raushan)
ता   तनुज (Tanuj), तान्या (Tanya), तनवीर (Tanvir)
ती  तिजिल (Tijila), तिमिता (Timita), तितली (Titali)
तू   तुषार (Tushar), तुनक (Tunak), तूफान (Tufan)
ते   तेजिनी (Tejini), तेजोमय (Tejomy), तेशा (Tesha)

 

जरूर पढ़े:- 

तुला राशि के 36 गुण

आईये अब तुला राशि के 36 गुण और अवगुणो को विस्तार से देखते हैं।

 

शारीरिक बनावट

तुला राशि के जातक आमतौर पर सुंदर और समान वजन वाले होते हैं। उनका चेहरा आकर्षक और समर्पित होता है। इनके शरीर का बनाव भी आकर्षक होता है। उनके आंतरिक वातावरण का प्रभाव उनके शारीरिक बनावट पर दिखता है, ये शरीर से बलवान, चौड़े सीना के, लम्बे और मजबूत व्यक्ति होते हैं। इनकी आँखे और हँसी बहुत ही कातिल होती हैं, जिससे वे किसी व्यक्ति को बहुत जल्दी आकर्षित कर लेते हैं। तुला राशि के गुप्तांगो पर काला तिल होता हैं। और इन्हे त्वचा से सम्बन्धित दिक्ततों का सामना करना पड़ता है।

वे अपनी हरकतों में गतिशील और संतुलित होते हैं। तुला राशि के लोग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए संतुलित जीवनशैली का पालन करते हैं। व्यायाम, सही आहार, और नियमित ध्यान उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है।

तुला राशि का स्वभाव और व्यक्तित्व 

तुला राशि के जातक शांत, समझदार, न्यायप्रिय और सभ्य स्वभाव के होते हैं। उन्हें न्याय और संतुष्टि की भावना होती है और वे सामाजिक मामलों में संतुलित और न्यायसंगत व्यवहार करने का प्रयास करते हैं। वे समाज में विवादों को सुलझाने की क्षमता रखते हैं और खुद को विवादों से दूरी बनाए रखते हैं।

इस राशि के जातको की यह स्वभाविक प्रवृत्ति होती है कि, वे दूसरों को खुश रख के और समर्थ कर के खुस महशुस करे। उन्हें सामाजिक समृद्धि और साझेदारी की प्राथमिकता होती है। वे विचारशील और समझदार होते हैं। अपने घर आये अतिथि का आदर भाव भगवान के जैसा करते हैं, चाहे इसके लिए उन्हें कितना भी धन खर्च क्यों न करना पड़े। ये बहुत जल्दी जल्दी क्रोधित होते हैं और बहुत जल्दी सांत भी हो जाते हैं।

इनका मन हमेसा चलता रहता हैं। इन्हे अपने सेहत और साफ-सफाई के साथ अच्छा बन के रहना बहुत अच्छा लगता हैं। तुला राशि वाले कामुक प्रवृति के होते है। जिससे ये विपरीत लिंग के व्यक्तियों से बहुत जल्दी सम्बन्ध बना लेते हैं।

तुला राशि के 36 गुण से सम्बन्धित पश्न

तुला राशि के बारे में बताएं-

उत्तर- तुला राशिचक्र की 7वीं राशि है। इसके स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं तथा यह वायु तत्व की राशि हैं।
इस राशि में शनि देव उच्च के होते हैं। इनके के लिए शुभ दिन शनिवार और सोमवार होता हैं।
तुला राशि वाले कल्पनाशील, कला प्रेमी, चालाक, बुद्धिमान और सबको सम्मान देने वाले होते है।

तुला राशि का स्वभाव कैसा होता है?

उत्तर- तुला राशि के जातक शांत, समझदार, न्यायप्रिय और सभ्य स्वभाव के होते हैं।
उनमें न्याय और संतुष्टि की भावना होती है और वे सामाजिक मामलों में संतुलित और न्यायसंगत व्यवहार करने का प्रयास करते हैं।

तुला राशि के व्यक्ति कैसे होते हैं?

उत्तर- तुला राशि के जातक न्याय प्रिय, सभी को सामान दृस्टि से देखने वाले, दृढ़, कठोर,
तथा छल – कपट से दूर रहने वाले होते हैं। ये धर्म में बहुत ज्यादा आस्था और विश्वास रखते हैं।

निर्देश

यहाँ दी गयी जानकरी सिर्फ ज्योतिष और मान्यताओं पर आधारित है। इसलिए किसी भी सुचना को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से एक बार सलाह जरूर लें। क्योंकि mojday किसी भी प्रकार की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

यदि यहाँ दी गयी जानकरी आपके लिए सहायक सिद्ध हुई हैं तो, comment Box में अपना राय जरूर साझा करें-

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *