
सब कोई युवा अवस्था में आते-आते किसी न किसी के प्रति आकर्षित होते ही है। धरती पर अनेको प्रकार के व्यक्तित्व और स्वभाव के लोग रहते है जिनका गुण अलग-अलग होता है। इसलिए ये आवश्कयक नहीं है की जिसके ओर हम आकर्षित होते है, उसके साथ प्रेम संबंध लम्बे समय तक रहे। लम्बे समय तक प्रेम सम्बन्ध बरकरार रखने के लिए राशि के अनुसार गुण- स्वभाव का मिलान करना आवश्यक हो जाता है। ज्योतिष के सहायता से हम अपने लिए बेस्ट जीवनसाथी का चयन कर सकते है जो जीवन भर साथ देंगे। ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियाँ होती है। आईये, 12 राशियों का जीवनसाथी, राशि के अनुसार कौन होगा जानते है-
ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियाँ: ज्योतिष शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है। यह ग्रहो, तारों , और अन्य आकाशीय पिंडो के स्थिति और उनके प्रभावों का अध्ययन करती है। यह विशेषकर व्यक्ति की जन्म कुंडली के माध्यम से उनके भविष्य की पूर्वानुमान करने में हजारो वर्ष पहले से उपयोग किया जा रहा है। इसके अनुसार रशियाँ 12 होती है, जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं – मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, और मीन। इन सभी राशियों का गुण, व्यवहार और स्वभाव अलग-अलग होता हैं, इसलिए जीवनसाथी सेलेक्ट करते सावधानी रखने की समय सलाह दी जाती है।
नाम से जाने अपना राशि
ज्योतिष शास्त्र में नाम से अपना राशि पता करना बिल्कुल आसान हैं, आप अपने नाम के माध्यम से अपना राशि चुटकियो में जान सकते हैं। यदि आपका नामकरण कुंडली के अनुसार किसी ज्योतिष या पंडित के द्वारा किया गया हैं तो आप अपने नाम के शुरू अक्षर से राशि पता कर सकते हैं। हमने यहाँ नाम के शुरू अक्षर के साथ राशि का नाम दिए हैं, जिससे आप अपना राशि पता कर सकते हैं।
| राशि | आपके नाम के शुरू के अक्षर |
|---|---|
| मेष | चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, और अ |
| वृषभ | इ, उ, ए, ओ, बा, वी, वू, वे, और वो |
| मिथुन | का, की, कू, घ, ड, के, को, और ह |
| कर्क | हि, हु, हे, हो, डा, डी, डु, डे, और डो |
| सिंह | मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू और टे |
| कन्या | टो, प, पी, पू, ष, ण, ढ, पे, और पो |
| तुला | रा, री, रू, रे, रो, ता, तू, और ते |
| वृश्चिक | तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, और यु |
| धनु | ये, यो, म, भी, मु, ध, फ, द, और मे |
| मकर | भो, ज, जी, खी, ख, खे, खो, ग, और गी |
| कुम्भ | गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, और दा |
| मीन | दी, दू, घ, झ, ञ, दे, दो, चा और ची |
राशि अनुसार बेस्ट जीवनसाथी।
जीवनसाथी चुनना एक कठिन और महत्वपूर्ण कार्य है, क्योकि वैवाहिक जीवन (love life) के मामलो में हर राशियों का स्वभाव और इक्षा अलग-अलग होता है। अक्सर देखा गया है, की किसी राशियों को अपने साथी से खूब बनती है तो वहीं कुछ राशियों को अपने साथी के साथ रहने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बैठना आवश्यक हो जाता है।
राशियाँ व्यक्तियों के स्वभाव को प्रभावित करती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में उसके कुंडली से बहुत कुछ जाना जा सकता है। यहाँ ज्योतिष के माध्यम से 12 राशियों के जीवनसाथी का वर्णन किया गया है।
अपने राशि से जाने आपका बेस्ट जीवनसाथी कौन होगा
जरूर पढ़ें
- मेष राशि का जीवनसाथी
- मकर राशि के जीवनसाथी
- वृषभ राशि के जीवनसाथी
- तुला राशि के जीवनसाथी
- कुम्भ राशि के जीवन साथी
- कन्या राशि का जीवनसाथी
- कर्क राशि का जीवनसाथी
- धनु राशि के जीवनसाथी
- वृश्चिक राशि का जीवनसाथी
- मिथुन राशि के जीवनसाथी
- मीन राशि के जीवनसाथी
- सिंह राशि का जीवनसाथी
मेष राशि का जीवनसाथी
मेष राशि के जातक प्यार और जिन्दा दिली से भरपूर होते है। ये बहुत ही उत्साही प्रवृति के होते है
अपने लिए ऐसे जीवनसाथी चाहते है जो इनका देखभाल करे और स्वतंत्रता में किसी भी प्रकार का दखल न दें।
मेष राशि के जातक को अपना जीवन अपने तरीका से जीना पसंद होता है।
इसलिए ये अपना जीवनसाथी भी वैसे ही चाहते है जो इनके जीवन जीने में रोक टोक न करें-
जीवन भर अपने जीवनसाथी के साथ ताल मेल अच्छा रहने के लिए मेष राशि को मिथुन, सिंह तुला और धनु राशि वालो से सादी करनी चाहिए।
वृषभ राशि का जीवनसाथी
राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ सूंदर और आकर्षक काया के होते है।
ये अपने प्रेम को बनाये रखने के लिए अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार और स्थिर स्वभाव रखते हैं और अपने प्रेम के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते है।
वृषभ राशि के लिए वैसे लोग अच्छे जीवनसाथी होते है जो उनके साथ भावनात्म स्तर पर जुड़ सके, बहुत ज्यादा देखभाल करे और हमेशा इनके साथ प्यार से रहे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क, कन्या, मकर और मीन राशि वालो से वृषभ राशि के सम्बन्ध अच्छा होते है।
इनके लिए ये राशियां सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते है, और वैवाहिक जीवन सुख और शांति से गुजरता है।
मिथुन राशि का जीवनसाथी कौन है
मिथुन राशि का स्वामी तत्व वायु है, इसलिए ये भाषा और बातचीत में कुशल होते है।
इन्हे सीधा-साधा रोमांस और जीवनसाथी के साथ अपने विचारों को व्यक्त करना पसंद होता है।
ये अपने साथी से भावनात्मक रूप से जुड़ने से बिलकुल बचने का तब तक प्रयास करते है जब तक ऐसा अनिवार्य नहीं हो।
जब जीवनसाथी चुनने की बात आती है तो मिथुन राशि वाले जिम्मेदार और बहुत स्नेही हो जाते हैं।
इनको एक ऐसा साथी चाहिए होता है जो उनका साथ निभा सके।
मिथुन राशि का सबसे अच्छी दोस्ती कन्या, मीन, कुंभ और तुला राशि वालों के साथ होती है।
इनके साथ इनका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहता हैं। ये दुसरो को समझने, माफ करने और देखभाल करने में कुशल होते हैं।
कर्क राशि के जीवनसाथी
कर्क राशि के लोग बहुत ही इमोशनल होते है और सबको देखभाल (Care) करने वाले होते है।
सबका ख्याल रखना इनका स्वभाव होता है। इनकी अपने घर परिवार की हमेसा फिक्र रहती है।
इस राशि के जातक अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत ही अधिक बातूनी, संवेदनशील, भाउक और ईमानदार भी होते है।
लेकिन ये कभी किसी के आगे झुकते नहीं है। इनकी स्मरण शक्ति बहुत अच्छी होती है।
इसलिए कर्क राशि के लोगो के लिए विवाह के दृष्टिकोण से सबसे अच्छी राशि वृषभ, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि मानी जाती है
कर्क राशि किसी को अपने अधिकार में रखना या किसी के अधिकार में खुद रहना बिलकुल पसंद नहीं करते है।
सिंह राशि के जीवनसाथी
सिंह राशि बहुत ही आजाद ख्याल के होते है। और अपने लिए जीवनसाथी भी वैसा ही पाना चाहते है,
जो बुद्धिमान हो और इनकी आजादी में किसी प्रकार की रूकावट न डाले।
इनसे प्रेम करना सभी के बस की बात नहीं होती है। जिन लोगों को अपने ईगो पर कण्ट्रोल होता है
और जो अपने साथी को ईमानदारी के साथ आजाद रख सकते है वे सिंह राशि के अच्छे प्रेमी या अच्छे जीवनसाथी होते है।
मेष , तुला , मिथुन और कुम्भ राशि के लोग सिंह राशि के लिए बेस्ट जीवनसाथी होते है।
अगर कोई भी राशि वाले जो सिंह राशि के जातको के कमियों को नजरअंदाज कर के और
इनके अनुरूप व्यवहार करके रहना चाहे तो प्रेम सम्बन्ध या वैवाहिक जीवन बहुत ही खुशहाल और मधुर होता है।
कन्या राशि का जीवनसाथी
कन्या राशि के लोग मेहनती, उत्साही, और अपने संबंधों में स्थिरता के साथ काम करने के लिए जाने जाते है। पृथ्वी तत्व की राशि होने से कन्या राशि वालों के संबंध उत्तम स्थिति में रहते हैं।
बुध के प्रभाव से, वे अपने जीवनसाथी के साथ सुंदरता से बातचीत करते हैं।
कन्या राशि के लोग हमेसा अपनी भावनाओं को समर्थन और सहानुभूति के साथ व्यक्त करने में माहिर होते हैं।
इसलिए जो लोग रिश्ते में स्थिरता और इमोशनल सिक्योरिटी की महत्वपूर्णता को समझते हैं,
वे कन्या राशि का जीवनसाथी बन सकते है। ऐसे में कन्या राशि के लिए वृषभ, कर्क, वृश्चिक और मकर राशि के जातक अच्छे जीवनसाथी हो सकते है।
तुला राशि का जीवनसाथी
तुला, राशि चक्र की सातवीं राशि मानी जाती है। इस राशि के जातकों को अपने आसपास के लोगों के साथ मेल-जोल पसंद होती है। ये लोग सतर्क, आकर्षक, और संतुलित स्वभाव के होते है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, तुला राशि के लिए जीवन साथी के रूप में मिथुन, सिंह, धनु, और कुंभ राशि के लोग सबसे अनुकूल होते हैं। इन राशियों के गुण तुला राशि के जैसे होते है।
जिससे इनकी आपसी समझ बढ़ती है, और ये एक दूसरे को अच्छे से समझते है।
वृश्चिक राशि का जीवनसाथी
वृश्चिक राशि के व्यक्ति अपने जीवनसाथी से ज़्यादा से ज़्यादा संतुष्टि प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं।
इसलिए वृश्चिक राशि के लोग सावधानी से रहने वाला, सहानुभूति देने वाला और संवेदनशील
जैसे महत्वपूर्ण गुण वाले व्यक्तिओं को आपने जीवनसाथी के रूप में चाहते है।
कर्क, सिंह, मकर तथा मीन राशि के व्यक्तियों के साथ इसका अच्छा लगाव होता है,
इनके साथ वृश्चिक राशि वालो का वैवाहिक जीवन सुखद और समृद्धिशील बना रहता है।
धनु राशि के जीवनसाथी
इस राशि के अधिकतर जातको का झुकाव प्रेम विवाह की तरफ ज्यादा रहता है।
इसलिए ये परिवार के साथ रहते हुए भी प्रेम विवाह करने से हिचकिचाते नहीं है।
ये घूमने फिरने वाले और धार्मिक होते है।
धनु राशि अपने जीवनसाथी में बुद्धिमानी, सहानुभूति, और सुलझा हुवा व्यक्तित्व के साथ सकरात्मक सोच देखना पसंद करते है।
धनु राशि वालो के लिए कुम्भ, मेष, तुला और सिंह राशि वाले सबसे अच्छे जीवनसाथी माने जाते है।
इनसे सादी करना या इनको साथी बनाना धनु राशि वालो के लिए अच्छा रहता है।
मकर राशि के जीवनसाथी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि पृथ्वी तत्व की राशि है ये अपने जीवनसाथी को लेकर गंभीर और ईमानदार स्वभाव के होते है। इनके लिए एक अच्छे जीवनसाथी वृषभ, कन्या वृश्चिक और मीन राशि वाले हो सकते है।
इन राशियों के साथ मकर राशि के जातक का व्यवहार और आपसी ताल मेल अच्छा रहता है।
कुंभ राशि का जीवनसाथी
कुम्भ राशि शनि देव की राशि है। इन्हे अपने भविष्य को लेकर काफी चिंता रहती है।
खुशहाल जीवन जीने के लिए कुंभ राशि के जातको को कुंडली के अधिकांश गुण मिलने के बाद ही सादी करनी चाहिए।
ये अपने जीवन साथी की चयन अक्सर अपने ही क्षेत्र के लोग को और अपने मन पसंद से करते है।
इनके लिए धनु, कन्या, मिथुन, मेष, कर्क, सिंह और तुला राशि वाले अच्छे जीवनसाथी साबित हो सकते है।
मीन राशि का जीवनसाथी
यह जल तत्व राशि है। इस राशि में जन्म लेने वाले जातक भावनात्मक, कल्पनाशील, दयावान, और कलात्मक होते है।
ये अपने जीवन में अक्सर सच का सहारा लेते है, क्योकि ये झूठ बोल के अपने जीवन को उलझाना नहीं चाहते, इनकी अपने जीवनसाथी से भी यही उम्मीद रहती है की इनके जीवनसाथी भी इनके प्रति ईमानदार और भावनात्मक लगाव के साथ वफादार रहे।
जल तत्व की राशि होने से इनकी जीवन में भावनाओ का बहुत महत्व होता है।
मीन राशि को ऐसा जीवनसाथी या प्रेम मिल जाये जो इनकी भावनाओ का कदर करे, तो इनके लिए बहुत अच्छा रहता है।
मीन राशि के लिए कर्क, वृषभ, मकर, वृश्चिक, मीन और कन्या राशि सबसे बेस्ट जीवनसाथी साबित होते है।
राशि के अनुसार जीवनसाथी से सम्बन्धित प्रश्न
12 राशियाँ कौन-कौन सी है?
ज्योतिष के अनुसार रशियाँ 12 होती है, जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं – मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, और मीन।
इन सभी राशियों का गुण, व्यवहार और स्वभाव अलग-अलग होता हैं,
इसलिए जीवनसाथी सेलेक्ट करते सावधानी रखने की समय सलाह दी जाती है।
मीन राशि का जीवनसाथी कौन हैं?
जल तत्व की राशि होने से इनकी जीवन में भावनाओ का बहुत महत्व होता है।
मीन राशि को ऐसा जीवनसाथी या प्रेम मिल जाये जो इनकी भावनाओ का कदर करे, तो इनके लिए बहुत अच्छा रहता है।
मीन राशि के लिए कर्क, वृषभ, मकर, वृश्चिक, मीन और कन्या राशि सबसे बेस्ट जीवनसाथी साबित होते है।
निर्देश:-
किसी भी राशि के जीवन साथी चुनने के लिए कुंडली बना के गुण मिलाना आवश्यक है।
यह जानकारी केवल सम्बन्धित राशि के गुण, स्वभाव आदि पर आधारित है।
जो जीवन साथी के सम्बन्ध में अंतिम निर्णय लेने के लिए पर्याप्त नहीं है।
इसलिए अंतिम निर्णय लेने से पहले, इस क्षेत्र के विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।





![कुंभ राशि का जीवनसाथी [ Aquarius Spouse]: इस राशि के लोग होते है-](https://mojday.com/wp-content/uploads/2023/10/AquariusSpouse-150x150.jpg)


![कुंभ राशि के 36 गुण [Aquarius Qualities] : जाने कुंभ राशि के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व](https://mojday.com/wp-content/uploads/2023/10/Aquarius-Qualities-150x150.jpg)
