Saraswati puja 2024: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और आवश्यक सामग्री लिस्ट

सरस्वती पूजा, जो कि बसंत पंचमी के दिन मनाई जाती है, विद्या, कला, और साहित्य की देवी माता सरस्वती की पूजा के लिए एक महत्वपूर्ण हिन्दू त्योहार है। इस दिन लोग माता सरस्वती की आराधना करते हैं और उनसे बुद्धि, ज्ञान, और कला की कृपा के लिए प्रार्थना करते हैं। इस साल Saraswati puja 2024 में 14 फरवरी को है। माँ सरस्वती की पूजा खास विधि के साथ आवश्यक सामग्रीओं द्वारा मनाया जाता है।

Saraswati puja 2024: बसंत पंचमी का त्योहार भारत में प्रत्येक वर्ष माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। यह त्योहार वसंत ऋतु का आगमन स्वीकार करने के लिए एक श्रृंगारिक रूप में मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान, कला और साहित्य की देवी माँ सरस्वती की पूजा की जाती हैं। इस वर्ष यह 14 फरवरी 2024 को बड़े धूम धाम से मनाया जायेगा।

पूजा के पहले कार्यक्रम

सरस्वती पूजा आने के कई दिन पहले से ही पूजा की तैयारी जोर-सोर शुरू की जाती है। इसके लिए कई दिन पहले से ही इस वर्ष कुछ नया करने पर विचार विमर्श किया जाता है और उचित चंदा इकठ्ठा किया जाता है।

सरस्वती पूजा के एक दिन पहले अर्थात इस वर्ष 13 फरवरी 2024 को बहुत महत्वपूर्ण कार्य किये जाते हैं।
इस दिन सभी से चंदा एकठा कर के बाजार जाया जाता और
सभी आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी की जाती हैं।

पूजा के एक दिन पहले ही सभी आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी कर के पूजा के लिए सभी तैयारी पूरा कर ली जाती हैं। जिसे रात में माँ सरस्वती की सजावट भी महत्वपूर्ण होता हैं।

पूजा से पहले रात भर माँ सरस्वती की सजावट किया जाता हैं और इस रात ही पूजा का प्रसाद तैयार किया जाता हैं। ये सब तैयारियां इसलिए की जाती हैं ताकि अगले दिन पूजा सही विधि के अनुसार सुबह में ही चालू किया जा सके।

फरवरी 2024 कैलेंडर : व्रत और त्योहार की सूची एवं विवरण

Saraswati puja 2024 आवश्यक सामग्रियों का लिस्ट

हमने यहाँ सरस्वती पूजा में सजावट से लेकर पूर्ति विषर्जन तक यपयोग में आने वाले समग्रियो का लिस्ट दिया है। यह सामग्री बहुत आवश्यक होता है, क्यों की पूजा के लिए समय कम रहता है और कार्य ज्यादा रहता है, और सभी कार्य रात को ही करनी होती है और एक भी सामान छूट जाता है तो माँ सरस्वती की तैयारियों में रूकावट आता है। ऐसे में लिस्ट देख कर सामग्री की खरीदारी करना आवश्यक हो जाता है।

सजावट सामग्री लिस्ट

  • माँ सरस्वती की मूर्ति
  • कपड़ा , मुकुट और माला
  • गहना जैसे टिका, नथुनी, झुमका आदि
  • झालर, वर्फी, तिलंगी, चमकीली, डोरा, पिन,
  • मोर का पंख, पिन काँटी, टेप, गोन्ध कैंची,
  • केला का पौधा, अशोक के डाली, बांस आदि।

पूजा सामग्री लिस्ट

  • खड़ा फल जैसे सेव, केला, संतरा
  • फूल, दूभ का फुन्गा
  • अक्षत, चन्दन, हल्दी, कसैली,
  • रक्षा शुत्र, रोली, कपूर, गुलाल
  • धुप, माचिस, अगरबत्ती
  • टिल का तेल, रुई की बाती
  • कुमकुम, सिंदूर
  • कलस, ढकना, दिया, आम का पल्लो
  • अनाज, खुल्ला पैसा
  • दही, गाय का दूध, घी, मध्,
  • गंगा जल, खड़ा नारियल, चूड़ा, चीनी,
  • एकरंगा का कपड़ा,
  • कलम, कॉपी
  • ब्राह्मण और जजमान के लिए नए वस्त्र आदि।

प्रसाद हेतु आवश्यक सामग्रियों का लिस्ट

  1. बुनिया
  2. खुरमा
  3. बैर
  4. गाजर
  5. कोन
  6. सत्लकेसउर
  7. गाय का दूध
  8. फ्लास्टिक, मोमबत्ती

प्रसाद में खीर हेतु लिस्ट

  • चावल
  • दूध
  • चीनी
  • काजू, किसमिश, नारियल,
  • मोनाका, छोहरा, केला आदि।

सरस्वती पूजा 2024 शुभ मुहूर्त

अब हम सभी जान ही गए है की सरस्वती पूजा 14 फरवरी को मनाया जा रहा है।
इसका सुबह मुहूर्त 14 फरवरी 2024, दिन बुधवार को सुबह 7:01 बजे से लेकर दोपहर 12:35 बजे तक है।

माँ सरस्वती की पूजा विधि: Saraswati puja 2024

सरस्वती पूजा में पीले रंग के वस्त्र, गुलाब के फूल, और सरस्वती माता की मूर्ति की पूजा की जाती है। इस दिन विशेष प्रार्थनाएं, भजन गायन, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बच्चे बड़ों के साथ विद्या और कला से जुड़े गतिविधियों में भाग लेते हैं।

पूजा विधि

  • शुद्धि आचमन: पूजा शुरू करने से पहले अपने हाथों को धोकर शुद्धि आचमन करें।
  • माँ सरस्वती की पूजा: विधि के अनुसार माँ सरस्वती की मूर्ति के सामने बैठें। पूजा के लिए पुष्प, धूप, दीप, और अगरबत्ती चढ़ाएं।
  • प्रार्थना और मंत्र: माँ सरस्वती को शुद्ध मन से प्रार्थना करें और सरस्वती मंत्रों का जाप करें।
  • अर्पण: अन्न, फल, मिठाई, और अक्षत माँ सरस्वती को अर्पित करें।
  • आरती: पूजा के अंत में माँ सरस्वती की आरती गाएं और उन्हें प्रसाद चढ़ाएं।
  • पुजारी बंधन: एक नारियल और कला को पूजा स्थल पर बांधे, इससे माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • व्रत कथा सुनें: सरस्वती पूजा के दिन उनकी कथा सुनें और उनके व्रत की महत्ता को समझें।

हमेसा पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न- 2024 में सरस्वती पूजा कब है?

उत्तर- इस साल 2024 में सरस्वती पूजा 14 फरवरी को बड़े हर्षोउल्लाश के साथ मनाया जायेगा।

प्रश्न- सरस्वती पूजा 2024 का शुभ मुहूर्त कब है?

उत्तर- सरस्वती पूजा का समय का शुभ मुहूर्त 14 फरवरी 2024 को सुबह 7:01 बजे से लेकर दोपहर 12:35 बजे तक है।

प्रश्न- 2024 में सरस्वती पूजा का विसर्जन कब है?

उत्तर- साल 2024 में सरस्वती पूजा 14 फरवरी 2024 को है, और माँ सरस्वती की विसर्जन अगले ही दिन 15 फरवरी 2024, दिन गुरुवार को होगा।

Leave a comment