सभी अपने वैवाहिक जीवन को सुखी और हॅसते खेलते बिताना चाहते है। ऐसे में क्या सभी का वैवाहिक जीवन उनके मर्जी के अनुसार गुजरता है? लोगो का वैवाहिक जीवन कैसा गुजरेगा यह बहुत से कारणों पर निर्भर करता है उसी कारण में से एक है “राशि”। लोगों का स्वभाव गुण और व्यक्तित्व उनके राशि पर निर्भर करता है। सुखद और प्रेम भरा वैवाहिक जीवन के लिए अपने साथी से गुण का मिलान करना आवश्यक होता है। आईये कर्क राशि के जीवनसाथी से सम्बंधित मुख्य बातों पर नजर डालते है और जानते है की, कौन कर्क राशि का बेस्ट जीवनसाथी है।
राशि चक्र की चौथी राशि कर्क चन्द्रमा की प्रिय राशि मानी जाती है। यह जल तत्व की राशि है, जिससे इस राशि के लोग संवेदनशील, मासूम, भावुक, चंचल, रोमांटिक आदि स्वभाव के होते हैं। इनके नाम के शुरू अक्षर हि, हु, हे, हो, डा, डी, डु, डे, और डो होता है।
एक जीवनसाथी के रूप में कर्क राशि का स्वभाव
कर्क राशि के लोग बहुत ही इमोशनल होते है सबको देखभाल (Care) करने वाले होते है।
सबका ख्याल रखना इनका स्वभाव होता है। इनकी अपने घर परिवार की हमेसा फिक्र रहती है।
जिससे ये अपने जीवनसाथी का ख्याल रखते है और उनका फिक्र करते है।
इस राशि के जातक अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत ही अधिक बातूनी, संवेदनशील, भाउक और ईमानदार होते है।
लेकिन ये कभी किसी के आगे झुकते नहीं है। इनकी स्मरण शक्ति बहुत अच्छी होती है।
कर्क राशि किसी को अपने अधिकार में रखना या किसी के अधिकार में खुद रहना बिलकुल पसंद नहीं करते है।
ये स्वतंत्र रहना ही पसंद करते है।
Note:- कर्क राशि का वैवाहिक जीवन कठिन रहता है। ये अपने साथी के साथ वैचारिक मतभेद रखते है।
अगर ये वैवाहिक जीवन सुखी रखना चाहते है तो इनको अपने जीवनसाथी के साथ अपने विचारो को लेकर तालमेल रखना चाहिए।
जरूर पढ़ें-
- मकर राशि के जीवनसाथी
- वृषभ राशि के जीवनसाथी
- तुला राशि के जीवनसाथी
- कुम्भ राशि के जीवन साथी
- कन्या राशि का जीवनसाथी
- मेष राशि का जीवनसाथी ये 4 राशि वाले होते हैं:
कर्क राशि का जीवनसाथी (Cancer Spouse)

कर्क राशि जीवनसाथी के रूप में एक ऐसा साथी चाहते है, जो इनके साथ भावनात्मक(Emotionally) रूप से जुड़े रहे।
इनका ख्याल रखे किसी भी प्रकार से इनका दिल न दुखाये।
इसलिए कर्क राशि के लोगो के लिए विवाह के दृष्टिकोण से सबसे अच्छी राशि वृषभ, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि मानी जाती है
अगर कर्क राशि वाले इन राशि वालो को जीवनसाथी बनाते है तो उनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहता है।
इनके बीच भावनात्मक लगाव हमेसा बना रहता है। जिससे इन राशियों से विवाह करना कर्क राशि वालो के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। आईये देखते है की वृषभ, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि वाले कर्क राशि वालो से कैसे अनुकूल सम्बन्ध बनाते है:
वृषभ राशि और कर्क राशि अनुकूलता
वृषभ राशि और कर्क राशि के लोगों में कई समान गुण होते हैं जो उनके रिश्तों को मजबूत बनाते हैं।
वे अपने परिवार के लिए समर्पित होते हैं और अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।
इन दोनों राशि वालो को घर पर बना खाना खाना और साथी के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।
इसलिए, उनका शादीशुदा जीवन खुशहाल और लम्बे समय तक चलने वाला होता है।
वृश्चिक राशि और कर्क राशि अनुकूलता
वृश्चिक राशि और कर्क राशि के बीच में अच्छी अनुकूलता होती है।
इन राशियों के जातक अपने आप को जीवन के मामलों में समर्पित और संवेदनशील रखते हैं।
वृश्चिक राशि के लोग अक्सर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में संघर्ष करते हैं,
जबकि कर्क राशि के लोग परिवार और अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ गहरा संबंध बनाए रखने में माहिर होते हैं।
इस तरह वृश्चिक राशि और कर्क राशि दोनों मिलकर संबंधों को मजबूती और समृद्धि में मदद कर सकते हैं।
कन्या राशि और कर्क राशि अनुकूलता
कर्क राशि और कन्या राशि एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे जीवनसाथी के रूप में उभर कर आते है।
कन्या राशि के लोग हमेशा सभी छोटे-बड़े विवरणों और साफ सफाई पर ध्यान देते हैं,
और बड़ी सावधानी से रिश्तों को संभालने की कोशिश करते हैं।
इसके परिणामस्वरूप, कर्क राशि के लोग इन्हें पसंद और सम्मान करते हैं,
फलस्वरूप उनका रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहता है और वे एक-दूसरे के साथ खुश रहते हैं।
मीन राशि और कर्क राशि अनुकूलता
कर्क राशि और मीन राशि के बीच में अच्छी अनुकूलता होती है।
मीन राशि के जातक अध्यात्मिक और सहानुभूति से भरे होते हैं,
जबकि कर्क राशि के लोग अपने परिवार और अपने नजदीकी लोगों के प्रति संवेदनशील होते हैं।
इन दोनों राशियों के जातक अपने भावनाओं को समझते हैं
और एक दूसरे को सहानुभूति और समर्थन देते हैं।
यह संबंध एक दूसरे के लिए आत्मीय और सुरक्षित महसूस करने में मदद कर सकते हैं,
जिससे इनके बिच एक स्थायी और खुशहाल रिश्ता बना रह सकता है।
कर्क राशि का जीवनसाथी से सम्बन्धित हमेशा पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न- कर्क राशि का जीवनसाथी कौन है?
अगर कर्क राशि वाले वृषभ, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि वालो को अपना जीवनसाथी बनाते हैं,
तो उनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहता है। इनके बीच भावनात्मक लगाव हमेसा बना रहता है।
जिससे इन राशियों से विवाह करना कर्क राशि वालो के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
प्रश्न- कर्क राशि का जीवनसाथी कैसा होना चाहिए।
कर्क राशि जीवनसाथी के रूप में एक ऐसा साथी चाहते है, जो इनके साथ भावनात्मक(Emotionally) रूप से जुड़े रहे।
इनका ख्याल रखें और किसी भी प्रकार से इनका दिल न दुखाये।
प्रश्न- किस राशि के लोग कर्क राशि के बेस्ट जीवनसाथी होते हैं?
कर्क राशि के लोगो के लिए विवाह के दृष्टिकोण से सबसे अच्छी राशि वृषभ, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि मानी जाती है
अगर कर्क राशि वाले इन राशि वालो को जीवनसाथी बनाते है तो उनका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा रहता है।
प्रश्न- कर्क राशि का स्वभाव बताईये-
कर्क राशि के लोग बहुत ही इमोशनल होते है सबको देखभाल (Care) करने वाले होते है।
सबका ख्याल रखना इनका स्वभाव होता है। इनकी अपने घर परिवार की हमेसा फिक्र रहती है।
जिससे ये अपने जीवनसाथी का ख्याल रखते है और उनका फिक्र करते है।
निर्देश
आशा करते है यहाँ दी गयी जानकरी आपके लिए सहायक सिद्ध हुई होगी।
यह बताना आवश्यक है की यहाँ दी गयी सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।
और mojday किसी भी प्रकार की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
इसलिए यहाँ दी गयी किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से एक बार जरूर सलाह लें।
यहाँ दी गयी जानकारी अगर आपको पसंद आयी होगी तो कमेंट बॉक्स में धन्यवाद, hello, hii, good, nice या और कुछ जरूर लिखे।
धन्यबाद





![कुंभ राशि का जीवनसाथी [ Aquarius Spouse]: इस राशि के लोग होते है-](https://mojday.com/wp-content/uploads/2023/10/AquariusSpouse-150x150.jpg)


![कुंभ राशि के 36 गुण [Aquarius Qualities] : जाने कुंभ राशि के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व](https://mojday.com/wp-content/uploads/2023/10/Aquarius-Qualities-150x150.jpg)

1 thought on “कर्क राशि का जीवनसाथी (Cancer Spouse): जाने कौन होते है कर्क राशि के बेस्ट जीवनसाथी”