वार्षिक राशिफल 2024: जाने आपके लिए कैसा रहेगा नया साल

राशियाँ व्यक्तियों के स्वभाव और भविष्य को प्रभावित करती है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के राशि से उसके भविष्य, धन-सम्पति वैवाहिक जीवन और कैरियर आदि का अनुमान लगाया जा सकता है। तो आईये राशिचक्र के 12 राशियों के लिए 2024 का वार्षिक राशिफल देखते है।

इस लेख में हमने राशि चक्र के सभी 12 राशियों के राशिफल का चर्चा किया है।

मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशि – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

यह वर्ष मेष राशि वाले को मिश्रफलकारक होगा, आमदनी के रास्ते में बाधायें, पुरातत्व शक्ति का लाभ प्राप्त, सामाजिक स्थिति एवं मान-सम्मान प्राप्त होगा।

उचित निर्णय न लेने के कारण मन अशान्त रहेगा। मान- सम्मान पद प्रतिष्ठा की सुरक्षा होगी। धार्मिक कार्यों में धन का उपयोग करें। क्रोध व वाणी में नियन्त्रण रखें।

मेष राशि का जीवनसाथी ये 4 राशि वाले होते हैं: इनके साथ वैवाहिक जीवन सुखद और शांति पूर्ण होता है।

वार्षिक राशिफल 2024: जाने आपके लिए कैसा रहेगा नया साल

वृष राशि का वार्षिक राशिफल 2024

वृषभ राशि – इ, उ, ए, ओ, बा, वी, वू, वे, वो

यह वर्ष शुभफलकारक है, भूमि भवन आदि का निर्माण कठोर परिश्रम से अल्प लाभ, इच्छित कार्यों की पूर्ति, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
पारिवारिक सुख सहयोग प्राप्त होंगे। रोजी-रोजगार में सामान्य लाभ, कर्म शक्ति का विकास, सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति। नौकरीपेशा वाले व्यक्तियों को पदोन्नति के नये अवसर प्राप्त होंगें।
पारिवारिक सदस्यों में मनमुटाव की स्थितियाँ, सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के लिए राजनैतिक क्षेत्र से भी लाभ प्राप्त। आय से अधिक व्यय से मन को परेशान करेगा। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।

वृषभ राशि का जीवनसाथी इस राशि के लोग होते हैं –

मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल 2024

मिथुन राशि – का, की, कू, घ, ड, के, को, ह

परिवारजनों से क्लेश, रोजी-रोजगार व्यापार के माध्यम से लाभ होगा।
साझेदारी में व्यापार न करें। दाम्पत्य जीवन में मतभेद की स्थितियाँ बनेगी।
वाणी क्रोध पर नियन्त्रण रखे। पारिवारिक सदस्यों से भी मनमुटाव की स्थितियाँ बनेगी।
सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

कारोबार की समस्याओं को लेकर मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
मान-सम्मान में कमी। भोजन शयनादि में कुछ व्यतिक्रम बना रहेगा। सम्पत्ति की हानि होगी।

मिथुन राशि के 36 गुण
मिथुन राशि की गुप्त बातें: नहीं जानते है तो जान लीजिये

कर्क राशि का वार्षिक राशिफल 2024

कर्क राशि – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डे, डो

यह वर्ष आपके लिये शुभफलकारक है। सामाजिक मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
रोजगार व्यापार में सामान्य लाभ की स्थितियाँ बनेगी।

पारिवारिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति करने में सक्षम रहेगे, पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण प्रेम व सहयोग प्राप्त होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी।

मित्रों एवं सहयोगियों से लाभ की स्थितियाँ। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मान-सम्मान में कमी। भोजन शयनादि में कुछ व्यतिक्रम।

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2024

सिंह राशि – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू टे

यह वर्ष शुभाशुभ मिश्रितफल प्रदान करने वाला होगा।

सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्रों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
व्यापारिक क्षेत्रों में उतार- चढ़ाव की स्थितियाँ बनेगी।

अत्याधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान का सामना करना पड़ेगा।
आय से अधिक अनावश्यक व्यय के कारण मन खिन्न रहेगा। क्रोध और जल्दीबाजी में कोई निर्णय न लें।
अन्यथा हानि उठानी पड़ेगी। बड़े बुजुर्गो की सेवा आपके लिये लाभदायक सिद्ध होगी।

कन्या राशि का वार्षिक राशिफल 2024

कन्या राशि – टो, प, पी, पू, ष, ण, ढ, पे, पो

यह वर्ष आपके लिये शुभाशुभ मिश्रित फलकारक है। पुरातत्व सम्पत्ति का लाभ प्राप्त होगा।
अत्याधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक शिथिलता का सामना करना पड़ेगा।

सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवन की दैनिक दिनचर्या सामान्य होगी और उसमें अमीरता के ढंग देखने को मिलेगे।
नवीन वस्त्राभूषणों का लाभ प्राप्त होगा राजकीय कार्यों में रूचि बढ़ेगी। ऋण के लेन देन से दूरी बनाकर रखें। क्रोध और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

कन्या राशि का जीवनसाथी ये 4 राशि वाले होते हैं: इनके साथ वैवाहिक जीवन उत्तम होता है।

तुला राशि का वार्षिक राशिफल 2024

तुला राशि – रा, री रू रे, रो, ता, तू, ते

यह वर्ष शुभाशुभ मिश्रितफल प्रदान करने वाला होगा।
रोजी-रोजगार व्यापार में अत्यधिक श्रम से अल्प लाभ की स्थितियाँ बनेगी।
वाणी व क्रोध पर नियन्त्रण रखें। रचनात्मक कार्य के प्रति रुझान बढ़ेगा।

व्यर्थ के लेन-देन से बचें। सामाजिक क्षेत्रों में मान- सम्मान पद प्रतिष्ठा की कमी महूसस करेगें।

अत्यधिक कार्य व्यवस्था तथा भागदौड़ के कारण मन कुछ परेशान रहेगा।
धार्मिक व्यस्तता एवं धार्मिक कार्यों में रूचि, निर्णायक क्षमता में कमी, बुद्धि भ्रम आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि का जीवनसाथी : इस राशि के लोग होते हैं

वृश्चिक राशि का वार्षिक राशिफल 2024

तो, ना, नी, नू, ने, नो या, यी, यू

वृश्चिक राशि – यह वर्ष आपके लिए मिश्रित रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में अड़चन तथा व्यापार में अल्पलाभ होगा। सामाजिक मान सम्मान की कमी महसूस करेंगे। पारिवारिक सदस्यों से मतभेद की स्थितियाँ बनेगी।

कृषि भूमि भवन मकान आदि का सुख प्राप्त करेंगे। व्यापार में हानि, आर्थिक समस्याओं के चलते पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है, आय से अधिक व्यय मन को परेशान करेगा।
जीवन की दैनिक दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। भोजन शयनादि में कुछ व्यतिक्रम बना रहेगा। पदोन्नति में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ प्राप्त होगा।

धनु राशि का वार्षिक राशिफल 2024

धनु राशि – ये, यो, म, भी, मु, घ, फ, द, में

यह वर्ष आपके लिये शुभाशुभ् मिश्रफलकारक होगा, पारिवारिक सदस्यों में आपसी प्रेम व सामजस्य देखने को मिलेगा।

रोजी-रोजगार व्यापार में कुछ व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है, ईष्ट-मित्रों से प्रेम व सहयोग, खर्च की अधिकता होने के कारण ऋण संभव है।

सामाजिक कार्यों के प्रति रुझान, जिसके कारण सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
भाई-बहनों का पूर्ण प्रेम व सामजस्य प्राप्त होगा। नूतन वस्त्र आभूषणों का लाभ प्राप्त होगा।

जिसके कारण सामाजिक मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। पुरातत्व सम्पत्ति का लाभ प्राप्त – होगा।
भूमि-भवन मकान आदि का सुख परन्तु पत्नी से मतभेद की स्थितिया बनेगी।
आय से अधिक व्यय के कारण मन परेशान रहेगा।

धनु राशि के 36 गुण

मकर राशि का वार्षिक राशिफल 2024

मकर राशि – भो, ज, जो, खी, खू, खे, खा, ग, गी

इस वर्ष रोजगार मैं काफी अच्छी सफलता देखने को मिलेगी।
नौकर पेशा वाले व्यक्तियों को भी पदोन्नति के अवसर प्राप्त होगे।

अपने उच्चाधिकारियों से सम्बन्धों में मधुरता बनाकर रखें लाभ होगा।

शत्रुओं पर विजय प्राप्त जीवन की दैनिक दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी।

भोजन-शयनादी में व्यतिक्रम बना रहेगा, साहस पराक्रम में वृद्धि होगी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

जिसके कारण भाग्योचित के मार्ग में एक कदम और आगे आयेगें। आय से अधिक अनावश्यक व्यय मन को परेशान करेगा। सट्टे व शेयर बाजार में पैसा न लगायें।
शारीरिक आरोग्य द्रव्य प्राप्ति। आवश्यक कार्यों में वृद्धि साहस और विवेक पूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि के जीवनसाथी : इस राशि के लोग होते हैं

कुम्भ राशि का वार्षिक राशिफल 2024

कुम्भ राशि – गू, गे, गो, सा, सी, सु, से, सो, दा

इस राशि वालों के लिये यह वर्ष सुख समृद्धि लेकर आयेंगा।

शारीरिक सुन्दरता और सुडौलता की वृद्धि होगी। भाग्योचित्त के नवीन अवसर प्राप्त होगें।
धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। ईश्वर में विशेष आस्था और विश्वास की वृद्धि होगी।

आय से अधिक व्यय की स्थिति बनेगी, बाहरी स्थानों में भाग्य के द्वारा सफलता प्राप्त करेंगे।
भाई बहनों में कुछ आपसी मतभेद् की स्थितियाँ बनेगी।
पुरातत्व शक्ति का अच्छा लाभ मिलेगा। वाहन का सुख मिलेगा। संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी।

तुला राशि के जीवनसाथी
कुम्भ राशि के जीवन साथी

मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2024

मीन राशि – दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

पुरातत्व का अच्छा लाभ प्राप्त होगा, जीवन की दैनिक दिनचर्या सुव्यस्थित ढंग से चलेगी।
पिता व गुरुजनों की सेवा और आदर सत्कार करें। इष्ट मित्रों से धोखा प्राप्त हो सकता है।

पारिवारिक सदस्यों में आपसी मतभेद की स्थितियाँ बनेगी। आमदनी के मजबूत साधन प्राप्त होगें।
परन्तु कभी-कभी कुछ परेशानी और भागदौड़ करना पड़ सकता है। मन अशान्त रहेगा। बिगड़े कार्यों में समाधान व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़े।

निर्देश

आशा करते है यहाँ दी गयी जानकरी आपके लिए सहायक सिद्ध हुई होगी।
यह बताना आवश्यक है की यहाँ दी गयी सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।
और mojday किसी भी प्रकार की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
इसलिए यहाँ दी गयी किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से एक बार जरूर सलाह लें।

यहाँ दी गयी जानकारी अगर आपको पसंद आयी होगी तो कमेंट बॉक्स में धन्यवाद, hello, Hii, good, nice या और कुछ जरूर लिखे।

Leave a comment