प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी के प्रति आकर्षित होते ही है, लेकिन ये आवश्कयक नहीं है की जिसके ओर आकर्षित हो रहे है, उसके साथ समर्थनपूर्ण और सुखद प्रेम संबंध लम्बे समय तक रहे। लम्बे समय तक प्रेम बरकरार रखने के लिए राशि का मिलान करना आवश्यक हो जाता है। राशिचक्र के 12 राशियों में 10वें स्थान मकर राशि रखती है, ये अपने जीवनसाथी के प्रति अक्सर समर्थक और वफादार होते है। आईये जानते है मकर राशि के जीवनसाथी कौन होते है?, किस राशि वाले मकर राशि के जीवनसाथी बनते है?, और भी बहुत कुछ।
मकर राशि : राशिचक्र की 10 वें स्थान की राशि है, इसके स्वामी शनि देव है।
इनकी नाम के शुरू अक्षर भो, ज, जी, खी, ख, खे, खो, ग, और गी है। ये दिखने में कठोर हो सकते है
लेकिन वास्तव में ये हमेसा अनुसाशित विन्रम और खुले विचार वाले धनि किस्म के व्यक्ति होते है।
एक जीवनसाथी के रूप में मकर राशि का स्वभाव
मकर राशि बेहद मत्वकांक्षी होते है। इन्हे एक जीवनसाथी के रूप में दोस्त चाहिए जो इनकी भावनावो का कदर करें।
ये गंभीर स्वभाव के होते है और अपने दिल की बात सब किसी से नहीं बताते है
इन्हे एक ऐसा life पार्टनर चाहिए जो इनकी मन की बात बिना कुछ कहे ही समझ जाये और इन्हे प्यार दें-
मकर राशि हमेसा अनुशासित और गंभीर होते है, जिससे ये एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में उभरते है।
इनका दिल जित पाना इतना आसान नहीं होता है। लेकिन एक बार प्रेम हो जाने के बाद ये प्रेम को ऐसे ही जाने नहीं देते है।
और संबंधों के प्रति ईमानदार, वफादार और परवाह करने वाले हो जाते है।
शनि ग्रह के शुभ प्रभाव से मकर राशि के जातक अनुशासित, सच्चे प्रेमी, दृढ़ संकल्पी और अत्यंत व्यावहारिक स्वभाव के होते हैं।
ये अपने कार्यो को बोलने के बजाय करने में भरोसा करते है। जिनसे आगे चल के एक योग्य और सच्चे प्रेमी जीवनसाथी प्राप्त करते है।
जरूर पढ़ें-
- वृषभ राशि के जीवनसाथी
- तुला राशि के जीवनसाथी
- कुम्भ राशि के जीवन साथी
- कुंभ राशि के 36 गुण [Aquarius Qualities]
- मिथुन राशि के 36 गुण
मकर राशि के जीवनसाथी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि पृथ्वी तत्व की राशि है ये अपने जीवनसाथी को लेकर गंभीर और ईमानदार स्वभाव के होते है। इनके लिए एक अच्छे जीवनसाथी वृषभ, कन्या वृश्चिक और मीन राशि वाले हो सकते है।
इन राशियों से मकर राशि के जातक का व्यवहार और आपसी ताल मेल अच्छा रहता है।

वृषभ- मकर राशि (Taurus – Capricorn)
वृषभ राशि एक पृथ्वी तत्व राशि है और मकर राशि भी एक पृथ्वी तत्व राशि है
ये दोनों राशि एक दूसरे की बात जल्दी से समझ जाते है और हर समय एक दूसरे का सहायता करने के लिए तैयार रहते है
जिससे इनके बिच प्रेम अच्छा खासा होता है ये अपने फिलिंग अच्छा से शेयर कर पाते है।
इन दोनों ही राशियों में कुछ मिलते-जुलते लक्षण होते हैं। दोनों अपने साथी को सुरक्षा और सहयोग देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र के प्रभाव से मकर राशि वाले हमेशा उनसे कुछ नहीं छुपाते है जिससे इनके जीवन में किसी भी तरह का पर्दा या झूठ का जगह नहीं होता।
कन्या राशि
ज्योतिष के अनुसार मकर राशि, स्वभाव से वफादार होते है वहीं दूसरी ओर कन्या राशि के जातक भरोसेमंद होते हैं।
वे अपने साथी से झूठ बोलना पसंद नहीं करते है। ये दोनों ही राशियों के जातक जब एक-दूसरे से मिलते है
और बातचीत करते हो तो उन्हें लगता है कि वे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।
मकर और कन्या राशि के जातकों के बीच कई बार भावहीनता आती है, वे एक-दूसरे के दृष्टिकोण को नहीं समझ पाते।
दोनों के पास अलग-अलग इमोशनल समस्या होते हैं।
फिर भी वे अपने आपसी सहमति से एक दूसरे के बात समझने लगते है जिससे इनका सम्बन्ध कायम रहता है।
वृश्चिक – मकर (Scorpio – Capricorn)
वृश्चिक और मकर राशि के जातकों का संबंध अच्छा होता है।
दोनों ही राशियों के जातक एक दूसरे से भावनात्मक रूप से घिरे रहते हैं। वृश्चिक के राशि तत्व जल होता है
जिससे इस राशि के लोग गुप्त स्वभाव वाले होते हैं। और ये मकर राशि वालों के साथ अनुकूल संबंध बनाते है।
मीन – मकर (Pisces – Capricorn)
जल राशि चिन्ह होने से मीन राशि के लोग रोमांटिक और आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं।
ये अपने जीवनसाथी को हमेसा खुस रखना चाहते है।
मीन राशि को मकर राशि वाले अपने अनुकूल जीवनसाथी समझ सकते है। दोनों राशियों के जातक आपस में एक-दूसरे को बहुत अच्छे से जानते और समझते भी हैं।
मकर और मीन राशि वाले इमोशनली एक-दूसरे से बहुत गहराई तक आपसी लगाव अनुभव करते हैं।
ये इमोशन्स के चलते एक-दूसरे को बेहतर बनाने का प्रयास करते है और आकर्षित भी होते हैं।
जीवनसाथी के दृष्टिकोण से मकर राशि का अन्य राशियों से संबंध
मेष – मकर ( Aries – Capricorn )
मेष राशि और मकर राशि दोनों ही साहस और धैर्य से काम लेते हुए अपने रिश्ते को संभालने का प्रयास करते हैं।
दोनों एक-दूसरे पर बहुत भरोसा करते हैं, मकर राशि वाले धीमी गति और कामुक होते है
जबकि मेष राशि वाले अधीर और तेज प्रवृति के होते है।
किसी कार्य को करने के लिए निर्णय लेने में मेष राशि वाले बहुत तेज होते है वही मकर वालो को योजना बनाना पड़ता है।
कभी कभी दोनों ही बहुत जिद्दी हो जाते है और दोनों अपने आप को अद्भुत और अद्वितीय समझने लगते है।
जिससे उनका सादी-सुदा जीवन जटिल लगने लगता है।
फिर भी अगर ये अपने जीवनसाथी के लिए जिद्द का त्याग करे तो, मेष राशि का जोड़ी एक आदर्श जोड़ी होता है।
मिथुन – मकर (Gemini – Capricorn)
मिथुन राशि के लोग किसी भी विषय पर बात करने वाले, उत्साही, और चुलबुले स्वभाव के होते हैं
जबकि मकर राशि पारंपरिक तरीका से कार्य करने वाले, अंतर्मुखी और स्थिर स्वभाव के होते है।
दोनों राशि का स्वभाव एक दूसरे के बिकुल विपरीत होता है, जिससे उनके रिलेशनशिप में एक अवरोध सा बन सकता है।
इस जोड़ी में मिथुन राशि के जातक प्राय: कठोर हो जाया करते हैं।
ये दोनों ही राशियां स्वभाव से अधिक भावुक नहीं होती हैं जिसके कारण उनके बीच समस्या हो सकती है।
और इन दोनों का रिश्ता निभाना मुश्किल हो सकता है।
कर्क – मकर (Cancer – Capricorn)
मकर राशि के जातक जल्दी से किसी पर भरोसा नहीं करते, और प्राचीन परंपराओं में विश्वास रखते हैं
जबकि कर्क राशि के जातक बहुत ही आसानी से दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं,
ये मूड़ी तथा मनमर्जी स्वभाव के होते हैं। ये अपने जीवनसाथी के प्रयासों की सराहना हमेसा करते रहते हैं।
मकर और कर्क राशि वाले दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मान तथा नम्र भावना रखते हैं।
इन दोनों राशियों में हालातों को संभालने के लिए ईमोशनल अटेचमेंट और ईमानदारी कुछ हद तक मिलती है।
दोनों ही राशियां एक-दूसरे के विपरीत स्वभाव के होते है। इन राशियों में कुछ समानताएं भी होती है जिससे ये एक – दूसरे की ओर आकर्षित होती हैं।
सिंह – मकर (Leo – Capricorn)
सिंह राशि अग्नि तत्व की राशि है, इस राशि के लोग उग्र स्वभाव के होते हैं।
जबकि मकर राशि वाले व्यवहारिक और इमोशनल होते है।
दोनों राशियों के लोगों को भाववात्मक रूप से जुड़ने में कठिनाई होती है।
वहीं सिंह राशि के जातक समय बीतने के साथ रिश्ते को लेकर निष्क्रिय स्वभाव के हो जाते हैं,
जबकि मकर राशि के जातक रिश्ते में समय के साथ वही पुराने वाले प्यार और स्नेह बनाये रखना चाहते है।
इस कारण से दोनों के बीच अलगाव हो सकता है और इनका सम्बन्ध भी बिगड़ सकता हैं।
तुला – मकर (Libra – Capricorn)
ज्योतिष के अनुसार तुला वायु तत्व की राशि है जबकि मकर पृथ्वी तत्व की राशि है
दोनों ही एक दूसरे के विपरीत माने जाते हैं।
तुला राशि जिद्दी होती है, कभी- कभी उससे बात करना असंभव-सा हो जाता है।
इमोशनल रूप से तुला राशि के जातक भावुक होते हैं,
और वे अपनी भावना दूसरे लोगों के साथ शेयर नहीं करना चाहते हैं
जबकि मकर राशि वाले दिल की सभी बात अपने जीवनसाथी से बताना चाहते है।
तुला राशि वाले जिद्दी होने के कारण अपने निर्णय पर वे डटे रहते हैं।
और मकर राशि वाले भी निर्णय के मामले में पीछे नहीं हटते जिससे इनका सम्बन्ध अच्छा नहीं रह पता है।
यदि दोनों संबंध में स्थायित्व लाना चाहते हैं और सम्बन्ध को लम्बे समय तक चाहते है तो उन्हें
आपस में एकमत होना होगा, आपसी सहमति बनानी ही होगी ,और दोनों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ाना होगा।
कुम्भ – मकर (Aquarius – Capricorn)
मकर राशि वाले हमेशा अपने आत्मसमर्पण और समझदारी के साथ अपने आत्मा को निर्माण करते हैं, जबकि कुंभ राशि वाले सत्य के प्रति महत्वाकांक्षी होते हैं। इस विभिन्नता के कारण, दोनों राशियों के बीच आपसी विरोध उत्पन्न हो सकती है।
कुंभ राशि के जातक अपनी भावनाओं में समर्थ होते हैं और वे सत्य को बहुत उच्च मूल्य देते हैं। उन्हें अपने प्रेम और रिश्तों में समर्पित रहना पसंद है। वह चाहते हैं कि उनके साथी भी उनकी भावनाओं का समर्थन करें और उनकी महत्वपूर्णता को समझें। जबकि, मकर राशि वाले अक्सर अपने भावनाओं को बाहर दिखाने में कठिनाई महसूस करते हैं।
निर्देश
आशा करते है यहाँ दी गयी जानकरी आपके लिए सहायक सिद्ध हुई होगी।
यह बताना आवश्यक है की यहाँ दी गयी सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।
और mojday.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से एक बार जरूर सलाह लें।
मरक राशि के जीवन साथी से सम्बन्धित हमेसा पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न- मकर राशि का विवाह कब होगा?
उत्तर- मकर राशि वाले लोगो का विवाह 21, 24 और 30 की आयु में जनवरी, मई या जून के महीने में होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
प्रश्न- मकर राशि के जीवनसाथी कौन होते है?
उत्तर- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है, इस राशि के लोग मेहनती, ईमानदार, और वफ़ादार होते हैं। इसलिए इस राशि के जीवनसाथी वे हो सकते है जो इनकी भावनावो का कदर करें और इन्हे प्यार दें-
प्रश्न- मकर राशि को कैसा जीवनसाथी चाहिए?
उत्तर- मकर राशि बेहद मत्वकांक्षी होते है इन्हे जीवनसाथी के रूप में दोस्त चाहिए जो इनकी भावनावो का कदर करें।
ये गंभीर स्वभाव के होते है और अपने दिल की बात सब किसी से नहीं बताते है इन्हे एक ऐसा life पार्टनर चाहिए। जो इनकी मन की बात बिना कुछ कहे ही समझ जाये और इन्हे प्यार दें-
प्रश्न- किस राशि के लोग मकर राशि के लिए अच्छे जीवनसाथी होते है?
उत्तर- मकर राशि पृथ्वी तत्व की राशि है ये अपने जीवनसाथी को लेकर गंभीर और ईमानदार स्वभाव के होते है। इनके लिए एक अच्छे जीवनसाथी वृषभ, कन्या वृश्चिक और मीन राशि वाले होते है।
इन राशियों से मकर राशि के जातक का व्यवहार और आपसी ताल मेल अच्छा रहता है।





![कुंभ राशि का जीवनसाथी [ Aquarius Spouse]: इस राशि के लोग होते है-](https://mojday.com/wp-content/uploads/2023/10/AquariusSpouse-150x150.jpg)


![कुंभ राशि के 36 गुण [Aquarius Qualities] : जाने कुंभ राशि के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व](https://mojday.com/wp-content/uploads/2023/10/Aquarius-Qualities-150x150.jpg)

11 thoughts on “मकर राशि के जीवनसाथी : इस राशि के लोग होते हैं”