मिथुन राशि के 36 गुण और अवगुण : जाने मिथुन राशि के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है-

राशिफल के सभी 12 राशियों में से गुणवान और शक्तिशाली होते है मिथुन राशि के जातक। Gemini / मिथुन राशि के 36 प्रकार के गुण और अवगुण होते है, जिनका चर्चा हमने बहुत ही आसान शब्दों में किया है। इसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए-

इस लेख में हमने मिथुन राशि के 36 गुण और अवगुण के अलावा उनका पहचान कैसे किया जाये नक्षत्र के अनुसार मिथुन राशि के नाम के शुरू के नौ अक्षर, मिथुन राशि का भौतिक लक्षण, के बारे में सटीक और सही जानकारी दिया है। इसलिए जरूर पढ़े –

मिथुन राशि के पहचान

इस राशि वाले व्यक्ति गुणों से भरे होते है। जिनका पहचान करना बहुत ही आसान है।
तो चलिए जानते है की आप मिथुन राशि के जातको का पहचान कैसे कर सकते है-

यदि किसी व्यक्ति या औरत का नाम नक्षत्र के अनुसार रखा गया हो और
उनके नाम के पहला अक्षर- का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, और ह है।
इन 9 अक्षर में से किसी एक अक्षर से नाम शुरू होने वाले जातक मिथुन राशि के होते है।

उदाहरण:-

नाम के शुरू अक्षरमिथुन राशि के नाम
का कार्ति (Karti)
की  किरण (Kiran)
कु कुलवीर (Kulvir)
 घनश्याम (Ghanshyam)
 डरेशल (Dreshal)
 छबिन्द्र (Chhamindra)
के  केशव (Keshav)
को  कोकिला (Kokila)
ह  हर्ष (Harsh)

जरूर पढ़े:-

भौतिक लक्षण : 

मिथुन राशि के व्यक्तियों के भौतिक लक्षण की बात की जाय तो, वे  लंबा, सुडौल शरीर के होते है।
उनके हाथ पतले एवं लंबे और मध्यम रंग के होते है। यह देखा गया है की मिथुन राशि के लोग के ठोढ़ी के पास गढ्ढ़ा होता है।
ये काली आंखें एवं लंबी नाक वाले हो सकते है। इनकी हाथ की बनावट त्रिकोणाकृति प्रकार की पायी जाती है।

मिथुन राशि के 36 गुण के साथ-साथ कुछ अवगुण भी पाए जाते है-

मिथुन राशि के 36 गुण के अलावा कुछ अवगुण भी होते है जो निचे दिए गए है। इन्हे आपको जरूर देखना चाहिए-

पृथ्वी पर कोई भी व्यक्ति सर्व गुण सम्पन्न नहीं है।
बस अपने अपने देखने के नजरिया पर असर करता है की हम किस व्यक्ति को किस नजर से देखते है।
फिर भी ज्योतिषी के अनुसार बात करे तो मिथुन राशि के छतीसों गुण होने के साथ-साथ कुछ अवगुण भी पाए जाते है।

अवगुण

  • ऐसा देखा गया की मिथुन राशि के लोग अस्थिर स्वभाव के होते है। वे हमेसा कुछ इधर-उधर करते रहते है।
  • मिथुन राशि के लोग ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साहस प्रिय नहीं होते है।
  • वे ढोंग और आडंबर जैसी चीज़ों में अधिक रुचि लेते हैं।
  • मिथुन राशि के एक और अवगुण है की वे लोगो का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं,
    लेकिन वैसा होते ही उनकी रूचि उस व्यक्ति से समाप्त हो जाती है।

 Gemini/ मिथुन राशि के 36 गुण

ज्योतिष शास्त के अनुसार मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के छत्तीसों प्रकार के गुण पाए जाते है।
ये उनके गुण ही है जो उन्हें और लोगों से अलग बनाते है।

  • मिथुन राशि के लोग आकर्षक व्यक्तित्व एवं चरित्र के होते हैं।
  • ये बेहद हाजिर जवाब और फ़ुर्तीले होते हैं।
  • इस राशि के लोग सबके साथ एक समान व्यवहार रखते हैं।
  • ये बेहद ईमानदार, सभ्य, चरित्रवान और सहनशील होते हैं।
  • मिथुन राशि वालों को घूमना-फिरना, गायन करना और सिनेमा देखना अच्छा लगता है।
  • उन्हें सिलाई करना, किताबें पढ़ना जैसी कलात्मक चीज़ों का शौक रहता है।
  • मिथुन राशि वाले ये चंचल प्रकृति के और घूमने-फिरने वाले स्वाभाग के होते हैं।
  • ये दयावान, दृढ़ संकल्पी और धार्मिक रहते हैं।
  • इस राशि के लोग बोलने में मुखर होते हैं।
  • ये लोग केवल अच्छे वक्ता होने के साथ
  • अच्छे श्रोता भी होते हैं।
  • ये जीवन शक्ति से भरपूर होते हैं।
  • मिथुन राशि वाले ये हर काम अच्छे से सोच-विचार करने के बाद करते है।
  • ये एक बार किसी को वचन दे देते है या किसी चीज़ की संकल्प दे देते है तो वे उसे निभाते हैं।
  • ये लोग अपने उत्तरदायित्व को अच्छी तरह से निभाना अपना फर्ज मानते हैं।

मिथुन राशि के गुण अवगुण से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण बात-

⇒ मिथुन राशि वालो के लिए रिश्ते नाते महत्वपूर्ण होता है। इसके लिए ये अपने दिनचर्या से समय निकाल के जिंदगी के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगो से मितले-जुलते रहते है

⇒ इस राशि वालो के जातक के साथ रोमांस करना दिलचस्प और मजेदार होता हैं।
क्योंकि  मिथुन राशि के जातक स्नेही और इश्कबाज होते हैं।
लेकिन ज्यादा चंचलपन और लापरवाह रवैया रखने के कारण इनके सम्बन्ध में दरार भी आने का डर बना रहता है।

⇒ मिथुन राशि के व्यक्ति के सबसे बड़ी गुण इनका लोगो से खुलकर और अच्छी तरह से बात करना है।
ये बातचीत करते समय अंदर कुछ छुपा के नहीं रखते, सब कुछ खुल कर बोलते है।

⇒ इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई से बात करने की कला इन्हे सामाजिक समारोहो और पार्टी के लिए आकर्षण बना देती हैं
मिथुन राशि एक कुशल वक्ता होने के साथ साथ एक कुशल श्रोता भी होते है, इनका यह भी महत्वपूर्ण एक गुण है।

⇒ ये मूडी प्रवृति के होते हैं। ये किस कार्य को करने के लिए ठान ले कोई ठीक नहीं। लेकिन
इनकी ऊर्जावान प्रवृति इन्हे ध्यान केंद्रित करने से रोकती है।

⇒ इस राशि के व्यक्ति के दिमाग में जोखिम से भरे विचार आते रहते हैं।
और इनके मूडी प्रवृति के होने के कारण इनके निर्णय करने की क्षमता पर सवाल उठते हैं।

एक नजर में- हमने यहां क्या क्या पढ़ा

  • मिथुन राशि के पहचान कैसे किया जाये-
  • नक्षत्र के अनुसार मिथुन राशि के नाम के शुरू के नौ अक्षर
  • मिथुन राशि के  36 गुण और अवगुण
  • मिथुन राशि के  36 गुण
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि के भौतिक लक्षण

मिथुन राशि के गुण से सम्बन्धित हमेशा पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर

Q. मिथुन राशि के बच्चे कैसे होते हैं?

Answer- इस राशि के बच्चे बहुमुखी होते हैं और जो विषय वे चुनते हैं, उनमें वे अपनी अद्भुत समझ रखते हैं।
मिथुन राशि वालों के विचार काम में काफी सुलझे हुए होते है।
हॉलांकि इसमें इनकी रुचि लंबे समय तक नहीं बनी होती है।

Q. मिथुन राशि के इष्ट देवता कौन हैं?

उत्तर- सभी के अपने अपने इष्ट देवता होते है, और सभी को अपने-अपने इष्ट देव की सम्मान और पूजा करनी चाहिए।
मिथुन राशि की बात की जाए तो, इनका स्वामी बुध ग्रह है जबकि उनके इष्ट देव विष्णु जी और गणेश जी है।

निर्देश

यहाँ दी गयी सूचना सिर्फ ज्योतिष, मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।
mojday किसी भी प्रकार की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
इसलिए किसी भी सुचना को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से एक बार सलाह जरूर लें।

4 thoughts on “मिथुन राशि के 36 गुण और अवगुण : जाने मिथुन राशि के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व कैसा होता है-”

Leave a comment