First lunar eclipse of the year 2024: ग्रहण एक खगोलीय घटना है। चंद्र और सूर्य दोनों खगोलीय घटनाएं चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य की स्थिति के कारण बनती हैं। ज्योतिष में  ग्रहण का विशेष महत्व माना जाता है।

साल 2024 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होली के दिन माह 25 मार्च को लगने वाला है। जो एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा।

चंद्र ग्रहण का समय: यह चंद्रग्रहण सुबह 10:23 बजे से लेकर दोपहर 03: 02 मिनट तक रहेगा। इस तरह चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 04 घंटे 39 मिनट तक रहने वाला है।

2024 का पहला ग्रहण आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हालैंड, बेल्जियम, दक्षिण नॉर्वे, स्विटजरलैंड, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में दिखाई देगा।

यह भारत में दिखाई नहीं देगा जीससे भारत में मनाये जाने वाले होली पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। और इसका सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा। लेकिन चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर जरूर पड़ेगा।

चंद्रग्रहण के दिन चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेंगे, जहां पहले से ही राहु मौजूद है। ज्योतिष के अनुसार इस चंदग्रहण से कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

मेष, मकर, कर्क, कन्या और धनु राशि वालो पर साल का पहला चंद्रग्रहण का सकरात्मक प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों का स्वास्थ्य में वृद्धि होगी और धन की प्राप्ति होगी।

वही यह चंद्र ग्रहण सिंह, वृश्चिक और मिथुन राशि के लिए नाकरात्मक प्रभाव डालेगा है। और वृषभ, कुंभ, तुला और मीन इन चार राशि वालों के लिए ग्रहण का प्रभाव सामान्य रहने वाला है।