दीपिका पादुकोण हुई प्रेगनेंट : अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, और आलिया भट्ट समेत कई सेलिब्रिटी ने कमेंट करके दीपिका और रणवीर को बधाई दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करते हुए एक पोस्ट शेयर कर लिखा- सितंबर 2024। यानी वो और रणवीर सिंह सितंबर तक पेरेंट्स बन जाएंगे।

दीपिका ने प्रेग्नेंसी कंफर्मेशन पोस्ट में फोल्डिंग हैंड और इविल आई इमोजी बनाया है।

इसी पोस्ट पर अनिल कपूर, करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और मृणाल ठाकुर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट करके कपल को बधाई दी है।

दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर कमेंट करते हुए करीना कपूर ने लिखा, 'लाइफ के बेस्ट फेज में आपका स्वागत है।

हाल ही में ब्रिटिश फिल्म अवॉर्ड BAFTA के दौरान दीपिका प्रेजेंटर के तौर पर पहुंची थीं। वहां वे अपना पेट छिपाती नजर आई थीं। इसके बाद एक करीबी ने बताया था कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं।

2 महीने पहले ही दीपिका पादुकोण ने जल्द फैमिली स्टार्ट करने की इच्छा जाहिर की थी। और कहा था की मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं। हम दोनों उस दिन का इंतजार कर रहे हैं, जब हम अपना परिवार शुरू करेंगे।’

दीपिका ने साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'गोलियों की रासलीलाः रामलीला' के सेट पर हुई थी।

साथ काम करते हुए दोनों को प्यार हो गया और 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी कर ली।

Anant-Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग समारोह में जुटने लगीं दिग्गज हस्तियां, मार्क जकरबर्ग से लेकर दीपिका तक आए नजर